चुनावी लालीपॉप या फिर सच में अच्छे दिन: 2 रुपए सस्ता होगा डीजल, पेट्रोल के भी गिरेंगे दाम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इसे चुनावी लालीपॉप कहें या फिर अच्छे दिन लाने के वादे पर अमला करना मगर जो भी है वो आम आदमी के लिए राहत भरी बात है। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से पहले सरकार डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती करने जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने गैस के दाम में बढ़ोत्तरी भी टाल चुकी है। इतना ही नहीं इसके अलावा सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल की कीमत में भी 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती कर सकती है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पट्रोल के दाम उसी स्थिति में कम किए जायेंगे अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अगले पांच या छ: दिनों तक नहीं बढ़ी। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस माह डीजल सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गुरूवार को 14 माह के निचले स्तर यानी कि 96.7 डॉलर प्रति बैरल रह गई थी। सूत्र के मुताबिक सरकार इस महीने के अंत में रूटीन रिव्यू के बाद डीजल के दाम कम कर सकती है। गौरतलब है कि सरकार डीजल को डीरेग्युलेट करने का इरादा पहले ही जता चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications