ऐप डाउनलोड करने पर लग सकता है टैक्स, सरकार कर रही है तैयारी

सरकार आने वाले समय में स्मार्टफोन पर ऐप डाउनलोड करने पर भी टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार जल्द ही गूगल टैक्स लाने वाली है।

नई दिल्ली। अगर आप भी एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। सरकार आने वाले समय में स्मार्टफोन पर ऐप डाउनलोड करने पर भी टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार जल्द ही गूगल टैक्स लाने वाली है। सरकारी सूत्रों की मानें तो सरकार उस हर ऑनलाइन मल्टीनेशनल कंपनी पर टैक्स लगाने की तैयारी में है, जो भारत से पैसे कमा रही है। इस टैक्स की दर 6 फीसदी की हो सकती है। ऐप पर टैक्स लगने के बाद इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

ऐप डाउनलोड करने पर लग सकता है टैक्स, सरकार कर रही है तैयारी
ये भी पढ़ें- पेटीएम से करें रिलायंस जियो का 303 रुपए वाला रिचार्ज, लगेंगे सिर्फ 273 रुपए

सरकार इस टैक्स का दायरा कई चरणों में बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनों में ही यह हो सकता है। इससे उन सभी बिजनेस पर बड़ा प्रभाव पड़ता है जो अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी ऑनलाइन विदेशी डिजिटल कंपनियों पर अपना प्रचार करती हैं। यह टैक्स उन सभी तरह की कमाई पर लगेगा जो ऑनलाइन विज्ञापन से होती हैं या फिर ऐप डाउनलोड करने से होती हैं। ये भी पढ़ें- पेटीएम ने बदले नियम, वॉलेट को क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करने पर लगेगा 2 फीसदी का चार्ज

भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन पर टैक्स लगाने वाला पहला ऐसा देश बना था, जब उसने पिछले साल जून में मल्टिनेशनल वेब कंपनियों की विज्ञापन से होने वाली कमाई पर 6 फीसदी की इक्विलाइजेशन लेवी लगाई थी। अब सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक सरकार इस टैक्स के दायरे को बढ़ाने की तैयारी में है। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार इक्विलाइजेशन लेवी को 7-8 फीसदी कर सकती है। मौजूदा समय में यह लेवी सिर्फ ऑनलाइन विज्ञापनों पर लगता है, जिसका सीधा असर फेसबुक, गूगल, याहू और लिंक्डइन जैसी कंपनियों पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+