पेटीएम से करें रिलायंस जियो का 303 रुपए वाला रिचार्ज, लगेंगे सिर्फ 273 रुपए

अगर आप पेटीएम के जरिए रिलायंस जियो का 303 या 499 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको इन पैक के फायदों के अलावा पेटीएम की तरफ से कुछ खास फायदे मिलेंगे। इसके तहत कुल तीन फायदे मिलेंगे।

नई दिल्ली। पेटीएम ने अपनी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की लिस्ट में अब रिलायंस जियो को भी जोड़ लिया है। अभी तक रिलायंस जियो के 303 और 499 रुपए का रिचार्ज सिर्फ रिलायंस जियो की वेबसाइट और माई जियो ऐप से ही किया जा सकता था, लेकिन अब यह काम पेटीएम के जरिए भी किया जा सकता है। पेटीएम ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक खास लिंक दिया हुआ है। अगर आप पेटीएम से रिलायंस जियो को रिचार्ज करते हैं तो आपको कुछ फायदे भी होंगे।

क्या होंगे फायदे?

क्या होंगे फायदे?

अगर आप पेटीएम के जरिए रिलायंस जियो का 303 या 499 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको इन पैक के फायदों के अलावा पेटीएम की तरफ से कुछ खास फायदे मिलेंगे। इसके तहत कुल तीन फायदे मिलेंगे।
1- दो रिचार्ज तक आपको 30 रुपए की छूट मिलेगी।
2- हर रिचार्ज पर आपको दो मूवी टिकट खरीदने पर 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
3- 303 रुपए के हर रिचार्ज पर जियो का 201 रुपए का जियो एड ऑन पैक मुफ्त मिलेगा, जबकि 499 रुपए के हर रिचार्ज पर जियो का 301 रुपए का जियो एड ऑन पैक मुफ्त मिलेगा।

कैसे मिलेगा ये फायदा?

कैसे मिलेगा ये फायदा?

पेटीएम के ये फायदे लेने के लिए सबसे पहले अपना जियो फोन नंबर रिचार्ज करने के लिए पेटीएम पर डालें और प्रोसीड टू रिचार्ज पर । इसके बाद Have a Promocode? सेक्शन में PAYTMJIO लिखें। यह प्रोमोकोड आप मार्च 2017 में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका इस्तेमाल सिर्फ रिलायंस जियो के मोबाइल को रिचार्ज करने के लिए किया जा सकता है। इस तरह से मोबाइल रिचार्ज करने पर आपको 30 रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा।

मूवी का फायदा कैसे मिलेगा?

मूवी का फायदा कैसे मिलेगा?

पेटीएम से रिचार्ज करने पर मिलने वाले मूवी टिकट का फायदा उठाने के लिए आपको फोन रिचार्ज का ट्रांजेक्शन करने के 24 घंटे के बाद मूवी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको MOVIE4JIO प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही यह ध्यान रखें कि आपको कम से कम दो मूवी टिकट बुक करनी होगी और इस तरह से मूवी टिकट बुक करने पर आपको 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसका इस्तेमाल हर यूजर प्रति रिचार्ज एक बार ही इस्तेमाल कर सकता है और हर यूजर अधिकतर दो रिचार्ज कर सकता है। मूवी टिकट बुक करने के लिए यह प्रोमोकोड 30 दिनों के अंदर-अंदर बुक करना होगा। ये भी पढ़ें- ये है मिनिमम बैलेंस चार्ज से बचने का अचूक उपाय, आप भी आजमाएं

क्या है जियो का ऑफर?

क्या है जियो का ऑफर?

रिलायंस जियो का ऑफर 303 रुपए और 499 रुपए का है। 303 रुपए के पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 28 जीबी का डेटा मिलेगा, जो 28 दिनों के लिए वैध होगा। हालांकि, आप रोजाना सिर्फ 1 जीबी तक इंटरनेट ही इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर 499 वाले पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 56 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके तहत रोजाना 2 जीबी तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+