रेलवे को लेकर सरकार ने बनाई बड़ी योजना, सबको होगा इसका फायदा
भाजपा सरकार ने पिछली सरकार से बहुत अधिक मेडिकल स्टोर खोले हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में सिर्फ 88 स्टोर खुले थे, जबकि भाजपा के आने के बाद यह संख्या बढ़कर 1320 से भी अधिक हो गई है।
नई दिल्ली। सरकार ने रेलवे को लेकर एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत देश के करीब 1000 मुख्य रेलवे स्टेशनों पर सरकार की तरफ से जन औषधि स्टोर खोले जाने हैं, ताकि लोगों को गुणवत्ता वाली दवाइयां सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई जा सकें।

बस अड्डों पर भी खुलेंगे मेडिकल स्टोर
ये मेडिकल स्टोर सिर्फ रेलवे स्टोशनों पर ही नहीं खोले जाने हैं, बल्कि कई राज्यों के बस अड्डों पर भी इन्हें खोलने की योजना बनाई जा रही है। रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि सरकार ऐसे प्रयास भी कर रही है कि डॉक्टर रोगियों को सामान्य दवाएं ही लिखें, ताकि ग्राहकों को दवाइयां लेने में कोई दिक्कत न आए। ये भी पढ़ें- आपके पास नहीं है गाड़ी का ये चौथा कागज, तो कटेगा चालान

पिछली सरकार से अधिक मेडिकल स्टोर खोले
अनंत कुमार ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछली सरकार से बहुत अधिक मेडिकल स्टोर खोले हैं। पिछली सरकार के कार्यकाल में सिर्फ 88 स्टोर खुले थे, जबकि भाजपा के आने के बाद यह संख्या बढ़कर 1320 से भी अधिक हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि साल के अंत तक मेडिकल स्टोर की संख्या 3000 हो जाएगी। ये भी पढ़ें- 500 रुपए का पुराना नोट आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

ये भी बोले मंत्री
उन्होंने कहा आने वाले दिनों में देश के 1000 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर खोलने के बारे में रेलमंत्री सुरेश प्रभु से भी बातचीत की जाएगी। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर मेडिकल स्टोर खुलने से छोटे कस्बों व गांवों में गरीब लोगों को किफायती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकेंगी। ये भी पढ़ें- इस मोबाइल पर एयरटेल का खास ऑफर, साल भर मुफ्त डेटा और कॉलिंग
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications