टमाटर की तरह प्याज के दाम में नहीं लगेगी आग, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
जिस तरह से देश में टमामट के दाम आसमान में पहुंच गए उसके बाद सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की ड्यूटी लगाने का फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि प्याज पर यह ड्यूटी 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। यह ड्यूटी प्याज पर तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।
टमाटर की कीमतों की बात करें तो इसके दाम अगस्त माह में 200 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे। जिसके बाद रिजर्व बैंक की ओर से मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए कहा गया था कि टमाटर और सब्जियों की कीमतों की वजह से महंगाई बढ़ी है। टमाटर के बाद प्याज और आलू के दाम में बढ़ने की भी आशंका जताई गई थी।

11 अगस्त को सरकार की ओर से बफर स्टॉक से प्याज को बाजार में भेजा गया था। जिसके बाद सरकार की ओर से जानकारी दी गई है सरकार के पास 2023-24 के लिए 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक है। 2022-23 में यह 2.51 लाख टन था।
सरकार अनाज और सब्जियों का बफर स्टॉक इसलिए रखती है ताकि बाजार में इसकी कीमतों को नियंत्रित किया जा सके। अगर सप्लाई कम होने की वजह से दाम बढ़ता है तो सरकार इसे नियंत्रित करने की कोशिश करती है।
फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन डिपार्टमेंट के सचिव रोहित कुमार ने बताया कि प्याज के स्टॉक को रिलीज करने का फैसला लिया गया है। जिन जगहों पर ब्याज के दाम ज्यादा हैं, वहां पर प्याज की सप्लाई की जाएगी। प्याज ई-ऑक्शन के जरिए बाजार में भेजी जाएगी।
रबि प्याज की फसल अप्रैल-जून माह में खेतों से निकाली जाती है। अक्टूबर-नवंबर माह तक 65 फीसदी लोगों की प्याज की जरूरतों को इससे पूरा किया जाता है, इसके बाद फिर से अक्टूबर-नवंबर माह में नई फसल आती है।












Click it and Unblock the Notifications