#GoogleForIndia में 'यूट्यूब गो' लॉन्च: जितनी मर्जी हो उतने वीडियो शेयर करो...
नई दिल्ली। आज गूगल ने अपने जन्मदिन के मौके पर भारतीयों को तोहफा दिया है। उसने आज 'यूट्यूब गो' नाम का ऐप लॉंच किया है। इस ऐप के जरिए अब लोग ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर कर सकेंगे।
गूगल ने आज दिल्ली में आयोजित एक इवेंट गूगल फॉर इंडिया में यूट्यूब गो को लॉन्च किया। इसकी टैगलाइन है 'मजे उड़ाओ, डेटा नहीं'।
आईये जानते हैं इस ऐप से जुड़ी खास बातें...
- 'यूट्यूब गो' के जरिए ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर हो पायेंगे।
- इस ऐप के जरिये यूजर्स को डेटा की दिक्कत नहीं होगी, वो एक ही डेटा पर कई बार वीडियो देख सकेंगे।
- 'यूट्यूब गो' पर यूजर्स वीडियो को सेव कर सकते हैं जिसे वो उन्हें ऑफलाइन होने पर देख सकेंगे
- यूजर्स अपने हिसाब से इस ऐप पर सेटिंग के जरिए अपने वीडियो को सेव कर सकेंगे जिसे उन्हें ये पता रहेगा कि उनका कितना डेटा खर्चा हो गया है।
इसके अलावा गूगल ने आज भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जो लो इंटरनेट स्पीड पर आसानी से काम करेंगे। गूगल के इन प्रोडक्ट्स में वाई-फाई प्लेटफार्म गूगल स्टेशन, 2जी नेटवर्क पर क्रोम वेब ब्राउजर और गूगल प्ले में एक ऑफलाइन फीचर को भी लॉन्च किया है।













Click it and Unblock the Notifications