शनिवार को शेयर मार्केट के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का शानदार आगाज, हाई पर सेंसेक्स-निफ्टी, जानें कितने पर हुआ बंद
Share Market Special Trading Session: बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपने आपदा रिकवरी की तैयारियों का आकलन करने के लिए 2 मार्च यानी शनिवार को स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया है।
हालांकि, मार्केट आमतौर पर शनिवार को बंद रहती है। लेकिन एनएसई और बीएसई ने आपदा रिकवरी के लिए मार्केट को खोला है। वहीं, एक दिन पहले बेंचमार्क सूचकांकों ने रिकॉर्ड स्तर पर समाप्त किया। निफ्टी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 22339 पर बंद हुआ।

73845 पर बंद हुआ सेंसेक्स
बता दें कि साप्ताहिक अवकाश होने के बाद भी दिन में दो बार लाइव ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान निवेशक सामान्य तरीके से ट्रेडिंग होगी। सुबह करीब 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों की तेजी के साथ 73845 पर कारोबार हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 22373 पर कारोबार बंद हुआ।
इन शेयरों में रही तेजी
शनिवार को बाजार खुलने के दौरान टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो और लार्सन एंड टूर्बो जैसी कंपनियों के शेयर मजबूत स्थिति में देखने को मिले। शनिवार को स्टॉक मार्केट में दो सेशन में ट्रेडिंग आयोजित हुई। सुबह 9.15 बजे शुरू होकर 10 बजे तक चली। इसके बाद 11.30 मिनट पर शुरू होकर 12.30 बजे खत्म हुई।
सैमको सिक्योरिटीज के अनुसार, 22000, 22100 और 22200 स्ट्राइक पर भारी पुट राइटिंग देखी गई। 21 फरवरी से निफ्टी को 22250 के स्तर के आसपास मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। पुट राइटर्स ने कॉल राइटर्स को 22200 की स्ट्राइक से हटा दिया, जिससे तेज उछाल आया।
यह भी पढ़ें- बजट से पहले मूड में दिखा शेयर मार्केट, सेंसेक्स 500 अंक से ऊपर चढ़ा, निफ्टी ने भी बढ़त बनाई












Click it and Unblock the Notifications