Good News: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 235.54 करोड़ के बंपर बोनस का ऐलान
Good News: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 235.54 करोड़ के बंपर बोनस का ऐलान
नई दिल्ली। Tata Steel के कर्मचारियों के लिए बपंर खुशखबरी आई है। जहां लॉकडाउन के कारण कर्मचारी नौकरी संकट और सैलरी कटौती के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो वहीं टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए बोनस का ऐलान किया है। इस बार बिना किसी हलचल के टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौता हुआ। टाटा स्टील( Tata Steel) ने साल 2019-20 के लिए अपने कर्मचारियों के लिए 235.54 करोड़ रुपए के बोनस का ऐलान किया।

टाटा ने कर्मचारियों की ही खुशखबरी
टाटा स्टील प्रबंधन ने लॉकडाउन के बावजूद अपने कर्मचारियों को बंपर होनेस देने का ऐलान किया है। टाटा ने 235.54 करोड़ रुपए के बोनस का ऐलान किया है। इसमें जमशेदपुर यूनिट और ट्यूब डिवीजन के 12807 कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। सबसे खास बात की इस बार बोनस डिस्ट्रीब्यूशन के प्रोसेस में भी बदलाव किया गया है।प्रबंधन ने फैसला किया है कि टाटा स्टील में काम करने वाले एनएस ग्रेड के सबसे ज्यादा हाजिरी वाले कर्मचारी को बोनस के तौर पर 84,496 रुपए मिलेंगे। कर्मचारियों को पहले से तय फॉर्मूले के आधार पर यह बोनस दिया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल कर्मचारियों को 4.07 करोड़ रुपए कम बोनस मिले हैं।

कितना मिलेगा बोनस
कंपनी ने कहा है कि इस साल कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन के एरियर की राशि पर भी बोनस दिया गया है। इस साल कंपनी ने NS ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 26839 रुपए बोनस और अधिकतम 84496 रुपए तक बोनस देने का फैसला किया है। वहीं ओल्ड ग्रेड( Old Age) ग्रेड में 110914 से लेकर अधिकतम 301402 रुपए तक का बोनस मिलेगा।

पिछले साल मिला था कितना बोनस
पिछले साल टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को 239.61 करोड़ रुपए के बोनस का ऐलान किया था। इस बोनस में जमशेदपुर डिवीजन के 13675 कर्मचारियों को 131.22 करोड़ रुपए बोनस के तौर पर मिला था तो वहीं इस बार पिछले साल के मुकाबले 4.07 करोड़ रुपए कम मिले है। कारोबार में हुए नुकसान के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications