हो जाइए तैयार, फेस्टिव सीजन में SBI देने जा रहा है बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी तैयारी कर ली है। बैंक ने फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीजन के दौरान सस्ते होम लोन, कार लोन का ऑफर देने जा रही है। इतना ही नहीं बैंक लोगों को पर्सनल लोन चुकाने के लिए अधिक समय भी देगा।

इतना ही नहीं बैंक ने लोन लेने की प्रक्रिया भी सहज कर दी है। आप कार लोन के लिए बैंक के डिजिटल प्लैटफॉर्म YONO या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ही लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके जरिए अप्लाई करने पर ग्राहकों को ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। गौरतलब है कि एसबीआई बैंक का होम लोन बाजार में सबसे सस्ता है। SBI वर्तमान में 8.05 प्रतिशत पर होम लोन दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications