25 करोड़ SBI अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा फायदा, लागू हुए मिनिमम बैलेंस के लिए नए नियम
Recommended Video

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई के खाताधारकों के लिए बैंक ने मिनिमम बैलेंस के नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियम लागू होने के बाद 25 करड़ो खाताधारकों को इस का फायदा मिलेगा। बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने को लेकर नए नियम 1 अप्रैल से लागू कर दिए हैं। नए नियम के तहत खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले पैनेल्टी चार्जेज में 75 फीसदी की कटौती की गई है। आइए आपको बताए कि इसका फायदा आपको कैसे मिलेगा।

एसबीआई खाताधारकों को मिलेगा फायदा
एसबीआई के फैसले के बाद मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के खाताधारकों को अपने सेविंग अकाउंट में मंथली एवरेज बैलेंस नहीं रखने पर 50 रुपए के बजाए मात्र 15 रुपए प्रतिमाह का चार्ज देना होगा। पैनेल्टी चार्जेज घटाकर बैंक ने खाताधारकों को बड़ी राहत दी है।

ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों को बड़ी राहत
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ बैंक ने अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिनिमम बैलेंस पर पैनेल्टी चार्जेज 40 रुपए से घटाकर 12 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। जबकि 10 रुपए का जीएसटी भी एक निश्चित स्थिति में लागू होगा।

खाते में रखनी होगी निश्चित धनराशि
एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्जेज में जरूर कटौती की है, लेकिन मिनिमम बैलेंस में कोई गिरावट नहीं की है। एसबीआई के सेविंग अकाउंट खाताधारकों को हर महीने अपने खाते में एक निश्चित धनराशि रखनी होगी। मेट्रो और शहरी शहर के खाताधारकों को 3000 रुपए, अर्ध शहरी खाताधारकों को 2000 रुपए और ग्रामीण खाताधारकों को हर महीने अपने खाते में कम से कम 1000 रुपए रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications