Good News: दिसंबर के पहले ही दिन इस बैंक ने दिया तोहफा, लोन की ब्याज दरों में कटौती, घटेगी आपकी EMI

नई दिल्ली। CSB Bank cuts MCLRs. साल के आखिरी महीने के पहले दिन ही निजी सेक्टर के बड़े बैंक ने अपने खाताधारकों को तोहफा दिया है। बैंक ने ब्याज दरों में कटौती कर लोगों के लिए कर्ज को सस्ता कर दिया है। कर्ज सस्ता होने के साथ ही ईएमआई में भी कटौती हुई है। CSB बैंक ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में कटौती कर ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने 6 महीने की अवधि वाले लोन पर एमसीएलआर दरों में 10 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। बैंक की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक नई ब्याज दरें 1 दिसंबर 2020 से लागू हो गई हैं।

 Good News: private Bank CSB Bank cuts MCLRs by 10 bps for tenures up to 6 months


इस बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी

सीएसबी बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की है। CSB बैंक ने MCLR दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने 6 महीने वाले ब्याज दर में बदलाव किया है। वहीं 1 साल की अवधि वाले लोन के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को पहले की तरह ही 9.50 फीसदी की दर से ब्याज देने होंगे। वहीं एक दिन से लेकर छह महीने तक की अवधि के लिए अब सीमांत ब्याज दर 7.70 से 8.50 फीसदी होगी।

जहां एक दिन के लिए ब्याज दर 7.70% होगी, तो वहीं एक दिन से एक महीने के लिए ब्याज दर 7.80% होगी। वहीं 3 महीने से तक के लिए ब्याज दर 8.10% फीसदी और 6 महीने के लिए MCLR दर 8.50% होगी। आपको बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक ने भी अपनी ब्याज दरों को रिवाइज कर अपने ग्राहकों को राहत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+