गुड न्यूज: SBI के साथ मिलकर Paytm ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या होगा खास
गुड न्यूज: SBI के साथ मिलकर Paytm ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड, जानिए क्या होगा खास
नई दिल्ली। पेटीएम( Paytm) यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए नया क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेटीएम ने SBI के साथ मिलकर अपना नया क्रेडिट कार्ड पेश किया है। इस कार्ड के साथ यूजर्स को बेहतरीन फायदे मिलेंगे। एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेस ने पेटीएम के साथ साझेदारी कर ये क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

इस कार्ड का इस्तेमाल यूजर्स पेटीएम की प्रणाली , डिजिटल पेमेंट, खर्च के अनुसार कर सकते हैं। इस कार्ड को कॉन्टैक्सलेस बनाया गया है, ताकि डिजिटल पेमेंट के दौरान यह कार्ड यूजर्स को मदद कर सके। पेटीएम लेंडिंग के सीईओ भवेश गुप्ता ने इस कार्ड को सलेकर कहा कि इन क्रेडिट कार्ड्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये देश के युवाओं और पेवेशवरों की आकांक्षाओं को पूरा कर सकें। कंपनी को उम्मीद है कि कार्ड्स के साथ मिल रहे प्रीमियम ऑफर और छूट से भारतीय ग्राहक इस कार्ड को लेकर आकर्षित होंगे और उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications