Makar Sankranti पर सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले
Share Market News: कड़कड़ाती ठंड में शेयर बाजार से गर्मा-गर्म खबर आ रही है क्योंकि मकर सक्रांन्ति के दिन निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। आज बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने एकदम से ऊपरी ग्राफ छू लिया और पहली बार 73,000 के स्तर को पार कर गया।

तो वहीं निफ्टी में भी 22,000 के ऊपर निकलकर इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि आज मार्केट बढ़त के साथ ही ओपन हुआ है।
आज मार्केट बढ़त के साथ ही ओपन हुआ
BSE Sensex 505.66 ने बाजार खुलते ही 0.70 प्रतिशत उड़ान भरी और सेंसेक्स 73,074.11 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी में भी 0.62 प्रतिशत की तेजी देखी गई और इसने भी शुरुआती समय में ही लाइफटाइम हाईलेवल को टच कर लिया है ये अभी 22000 के पार चल रहा है।
क्या होता है सेंसेक्स? (Stock Exchange Sensitive Index)
हम अक्सर टीवी डिबेट में इस शब्द को सुनते हैं, दरअसल सेंसेक्स से शेयर मार्केट के मिजाज के बारे में पता चलता है। सेंसेक्स BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक है। इसकी शुरुआत 1 जनवरी 1986 को हुई थी, जिसमें देश की कुल 30 कंपनियां शामिल हैं इसलिए बहुत लोग इसे BSE30 भी कहते हैं।
30 कंपनियों के शेयर प्राइस क्या है?
सेंसेक्स का पूरा नाम Stock Exchange Sensitive Index है, जिसके उतार चढ़ाव से पता चलता है कि इसमें इंडेक्स की गई 30 कंपनियों के शेयर प्राइस क्या है, कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे? इसकी वृद्धि ये बताती है कि देश में जॉब की विकास की गति अच्छी है और मार्केट में कंपनियां आर्थिक रूप से आगे बढ़ रही हैं।
निफ्टी क्या है?
निफ्टी भी शेयर मार्केट का एकसूचकांक है, ये एनएसई का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट इंडेक्स है जो कि 21 अप्रैल 1996 को स्टार्ट हुआ था।
ये हैं इंडिया के शेयर मार्केट की लिस्ट
- मुम्बई स्टॉक विनिमय (बीएसई) - मुम्बई
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) - मुम्बई
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एमसीएक्स)
- नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स)
- नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड
- ओटीसी एक्सचेंज ऑफ इंडिया
- कोलकाता स्टॉक एक्स्चेंज - कोलकाता
- कोचीन स्टॉक एक्सचेंज - कोचीन
- पुणे स्टॉक एक्सचेंज - पुणे












Click it and Unblock the Notifications