Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Good News: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब खुद बदल सकेंगे अपना डिस्ट्रीब्यूटर

नई दिल्ली, जून 10। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने एलपीजी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अपना डिस्ट्रीब्यूटर खुद बदलने का अधिकार दिया है। आज केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को ये अधिकार दिया है कि वो अपना एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को बदल सकते हैं।

मोदी सरकार ने दिया तोहफा

मोदी सरकार ने दिया तोहफा

मोदी सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब उपभोक्ता अपने डिस्ट्रीब्यूटर को अपनी इच्छा से बदल सकते हैं। आप जिस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस सिलेंडर रिफिल करना चाहते हैं वो करवा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ पहले चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची के ग्राहकों को मिलेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज ट्वीट कर दी है।

 रेटिंग देखकर कर सकते हैं चुनाव

रेटिंग देखकर कर सकते हैं चुनाव

सरकार ने इस बड़ी राहत के साथ गैस उपभोक्ताओं को अपना डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का अधिकार दिया है। ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग देखकर उसका चुनाव कर सकते हैं। ग्राहक गैस रिफिंग के समय चुनाव करते वक्त उनकी रेटिंग देख सकते हैं।

कैसे उठा सकते हैं लाभ

कैसे उठा सकते हैं लाभ


इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए एलपीजी रिफिलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। जैसे ही आप रिफिलिंग के लिए अनुरोध डालेंगे तो आपको वहां डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का ऑप्शन मिलेगा । आप वहां उनकी रेटिंग भी देख सकते हैं। इस तरह से लोग अपने लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकते हैं। इस सुविधा से डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाएगी। जिसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+