कोरोना संकट के बीच राहत की खबर, लगातार चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, 1500 रु गिरे दाम, जानिए सोने-चांदी का आज का रेट
नई दिल्ली। लॉकडाउन में चढ़ने के बाद सोने की कीमत इस हफ्ते में लुढ़ती जा रही है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बाजार खुलते ही जोरदार गिरावट कमजोरी देखी गई। मंगलवार को सुबह लगभग 10.00 बजे सोना MCX पर 382.00 रुपए नीचे गिर गया। मंगलवार को सोना एमसीएक्स पर 46,000.00 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट
कोरोना संकटे के कारण फाइनेंशियल मार्केट का हाल बेहाल है। वहीं सोने की कीमत में लगातार तेजी आ रही थी। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई। मंगलवार को सोना MCX पर 46,000.00 रुपए प्रति 10 ग्राम के साथ खुला। जिसके बाद सोने कें गिरावट जारी रही। सोना गिरकर 46000 से नीचे लुढ़ गया। सोमवार को सोने की कीमत 46336 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। MCX पर चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई और चांदी 422 रुपए गिरकर 41535.00 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

मंगलवार को सोने की कीमत
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से फाइनेंशियल मार्केट का हाल बेहाल है। बाजार के जानकार सोने की कीमत में तेजी की संभावना बता रहे हैं। जानकारों की माने तो देश-दुनिया में जब आर्थिक संकट आया है तो निवेशकों के लिए निवेश की पहली पसंद सोना ही बना है। वहीं लॉकडाउन के बीच लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोना वायदा 338 रुपए गिरकर 45,853 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
आपको बता दें कोरोना वायरस के कहर के बीच 3 मई तक जारी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 28 अप्रैल 2020 को सोने-चांदी के रेट में गिरावट आई और 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45974 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 45790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत 41530 रु/किलोग्राम रहा। सोना वायदा मंगलवार को 338 रुपए नीचे गिर गया। जानकारों के मुताबिक कमजोर हाजिर मांग और मुनाफा वसूली के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 0.73 प्रतिशत तक गिर गया। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.53 प्रतिशत गिरकर 1,714.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications