'सोना' कर देगा मालामाल, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचा गोल्ड,करेगा 40,000 को पार

नई दिल्ली। सोना लगातार ऊंचाई की ओर जा रहा है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोना की कीमत में लगातार आ रही तेजी के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही सोना 40000 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर जाएगा। गुरुवार को सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 35,000 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत में 183 रुपए की तेजी देखी जा रही है।

 सोने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सोने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। कॉमैक्स पर सोना 1425 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चल रहा है। सोने के दाम में हो रही तेजी के रफ्तार को देखते हुए अधिकांश जानकार यहीं मानते हैं कि जल्द ही सोना 40,000 रुपए के पार पहुंच जाएगा।

 क्यों हो रही है सोने की कीमत में बढ़ोतरी

क्यों हो रही है सोने की कीमत में बढ़ोतरी

जानकारों के मुताबिक अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए जाने के बाद बाजार निवेशकों ने सोने की तरफ रुख किया है। सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना जा रहा है। सुरक्षित निवेश के चलते सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। अधिकांश देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपने रिजर्व को डॉलर की जगह सोने में बदलना शुरू कर दिया है।

 जारी रहेगा तेजी का रुख

जारी रहेगा तेजी का रुख

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने में अभी तेजी का रुख बना रहेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैश्विक बाजार में अभी रुख सोने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर यहीं तेजी रही तो 1 साल के अंदर-अंदर भारत में सोना 40,000 से 42,000 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच जाएगा। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने बजट 2019 में सोना-चांदी के आयात पर 2 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी बढ़ा दी। जिसके बाद सोना-चांदी खरीदना आपके लिए महंगा पड़ेगा। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोना-चांदी के दाम बढ़ेंगे। इस बढ़ोतरी के बाद सोना पर कस्टम ड्यूटी शुल्क बढ़ाकर 10 फीसदी से 12.5 फीसदी कर दिया गया है। बजट में सोना-चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे पहले सोना और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगती थी, जिसे अब बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+