बड़ी खुशखबरी! SBI ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा, 1 जुलाई सस्ता होगा कर्ज
बड़ी खुशखबरी! SBI ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा, 1 जुलाई सस्ता होगा कर्ज
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती की। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती दिए जाने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की है। आरबीआई की ओर से रेपो रेट में की गई कटौती का सबसे पहले फायदा एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया है। एसबीआई के फैसले से 1 जुलाई से कर्ज सस्ता हो जाएगा।

एसबीआई ने दिया तोहफा
एसबीआई ने मार्च 2019 में ही अपनी सेविंग्स डिपॉजिट और कर्ज दरों में कटौती की, जिसके बाद एक बार फिर से ब्याज दरों में कटौती की गई है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद एसबीआई ने ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। आरबीआई के ब्याज दरों (रेपो रेट) में की गई 0.25 फीसदी की कटौती का फायदा एसबीआई कस्टमर्स को तुरंत मिलेगा।

कर्ज होगा सस्ता
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के एसबीआई ने कर्ज सस्ता करने का फैसला किया है। 1 जुलाई से इसके जरिए लिंक सभी लोन 0.25 फीसदी तक सस्ते हो जाएंगे। एसबीआई देश का पहला बैंक है जिसने रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद ब्याज दर में कटौती कर कर्ज को सस्ता किया है।

एक्सटर्नल बेंचमार्किंग
आपको बता दें कि एसबीआई ने 1 मई से ही अपने नियमों में बदलाव करते हुए रेपो रेट को बैंक दरों से जोड़ दिया है। ये फैसला एक लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर लागू हो रहे हैं। इस नियम के तहत RBI द्वारा पॉलिसी रेट घटाते ही या बढ़ाते ही बैंक लोन को तुरंत कम या महंगा कर देता है। एसबीआई द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक ये नियम सिर्फ उन्हीं खातों पर लागू होगा, जिनमें एक लाख रुपये से अधिक राशि होगी।












Click it and Unblock the Notifications