SBI खाताधारकों के लिए खबर, बिना इस नंबर के नहीं निकले आपके ATM से कैश

नई दिल्ली, 19 जनवरी। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में है तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। बैंक की ओर से एटीएम से कैश निकालने के बारे में जानकारी दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक आप बिना 4 अंकों के नंबर के अपने ATM से कैश नहीं निकाल पाएंगे। बैंक की ओर से इस बारे में समय समय पर जानकारी दी गई है। बैंक ने एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी की जरूरत पड़ेगी।

 बिना ओटीपी के नहीं निकाल सकेंगे कैश

बिना ओटीपी के नहीं निकाल सकेंगे कैश

बैंक ने एटीएम से कैश निकालने के स्टेप में एक और स्टेप जोड़ा है। बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह स्टेप जोड़ा है। इस स्टेप के तहत बिना आपकी मर्जी के कोई आपके ATM से बिना आपकी मर्जी के कैश नहीं निकाल सकेगा। बिना OTP के आप एटीएम से कैश नहीं निकाल पाएंगे।

 ATM से कैश निकालने के लिए OTP जरूरी

ATM से कैश निकालने के लिए OTP जरूरी

एटीएम मशीन से कैश निकालने वक्त खाताधारकों के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ये ओटीपी मिलेगा, जिसे अपने एटीएम पिन के बाद डालना जरूरी होगा। अगर आपने 4 अंकों का ओटीपी नहीं दर्ज करते हैं तो ATM से कैश नहीं निकलेगा। यानी अगर गलती से आपका एटीएम कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो वो चाह कर भी कैस नहीं निकाल सकते हैं, क्योंकि OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा

 क्या दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर भी चाहिए OTP

क्या दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर भी चाहिए OTP

अगर आप SBI के खाताधारक हैं और SBI के एटीएम से ही कैश निकालते हैं तो आपको OTP की जरूरत होगी। ये फीचर सिर्फ और सिर्फ एसबीआई के एटीएम मशीन पर ही काम करेगा। यानी अगर आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकालने जाते हैं तो आपको ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने कहा है कि एटीएम से ट्रांजैक्शन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। यह नया फीचर नेशनल स्विच द्वारा विकसित किया गया है।

बड़ी खबर: फटाफट चेक करें अपना Aadhaar, UIDAI के इस आदेश के बाद अमान्य हो गए करोड़ों आधार कार्ड!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+