बड़ी खबर: फटाफट चेक करें अपना Aadhaar, UIDAI के इस आदेश के बाद अमान्य हो गए करोड़ों आधार कार्ड!

बड़ी खबर: फटाफट चेक करें अपना Aadhaar, UIDAI के इस आदेश के बाद अमान्य हो गए करोड़ों आधार कार्ड!

नई दिल्ली, 19 जनवरी। आधार कार्ड को केंद्र सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बना दिया है। आधार से कई योजनाओं को जोड़ दिया है। बैंक खाते से लेकर सरकारी स्कीम के लाभ के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। UIDAI ने अब बाजार से तैयार कराए गए पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) को अमान्‍य घोषित कर दिया है। UIDAI ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

Recommended Video

    Aadhaar Card: बाजार में बने PVC Aadhaar कार्ड नहीं होंगे मान्य । वनइंडिया हिंदी
     आधार धारकों के लिए जरूरी खबर

    आधार धारकों के लिए जरूरी खबर

    UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। UIDAI ने बाजार में बनाए जा रहे PVS आधार कार्ड को अमान्य कर दिया है. वहीं कहा है कि सिर्फ यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार पीवीसी कार्ड ही मान्‍य हैं। यूआईडीएआई ने लोगों को अगाह किया है कि वो बाजार से पीवीसी आधार कार्ड न बनवाएं। बाजार से बनवाए गए पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar Card) के अमान्‍य होने की जानकारी दी है। अगर आपने भी अपने बगल की दुकान या बाजार से PVC आधार कार्ड बनवाया है तो इसे फौरन बदल दीजिए वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

     क्यों अमान्य हो सकता है आपका आधार

    क्यों अमान्य हो सकता है आपका आधार

    यूआईडीएआई ने कुछ दिन पहले ही आधार PVC कार्ड जारी किया था। आधार को स्मार्ट बनाने के लिए इसे भी एटीएम, ऑफिस आईकार्ड या डेबिट कार्ड के साइज का बनाया गया, ताकि लोग आसानी से इसे जेब में या पर्स में रखना आसान हो जाए। इस पीवीसी आधार कार्ड में कई सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं, जैसे क्यूआर कोड स्कैन, जिसे स्कैन कर आपकी पहचान को फौरन सत्यापित किया जा सकता है। जहां इसे लोगों की सहूलियत के लिए बनाया गया , जिसका शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया, लेकिन लोगों ने इसे बाजार से बनवाना शुरू कर दिया गया। आपको बता दें कि बाजार से बनाए जाने वाले ये पीवीसी आधार कार्ड सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इसमें सिक्योरिटी फीचर्स नहीं होते।

     कैसे करें अप्लाई

    कैसे करें अप्लाई

    UIDAI ने कहा कि पीवीसी आधार कार्ड uidai.gov.in से ही अप्लाई करने की सलाह दी है, जिसके लिए आपको 50 रुपए का शुल्क देना होगा,जिसके बाद आपके पते पर इसे स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है। ऐसे में अगर आप किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते हैं तो यूआईडीएआई की वेबसाइट से ही इसके लिए अप्लाई करें। ओरिजनल आधार पीवीसी कार्ड में होलोग्राम, Guilloche पैटर्न, Ghost Image और माइक्रोटेक्स्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स होते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+