गुड न्यूज: इस कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है 16000 रुपए तक का Cashback
नई दिल्ली। अगर आप रुपे(Rupay) कार्डधारक हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रुपे कार्डधारकों के लिए बंपर कैशबैक का ऑफर है। घरेलू भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी रूपे ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्डधारकों के लिए 16000 रुपए तक के कैशबैक का ऑफर पेश किया है। अगर आप भी रुपे के इंटरनेशनल कार्ड होल्डर हैं तो कार्ड पेमेंट से 16000 रुपए तक का कैशबैक पा सकते हैं।

इन कार्डधारकों को 16000 रुपए तक का कैशबैक
रुपे ने इंटरनेशनल कार्डधारकों के लिए 16000 रुपए तक का कैशबैक पेश किया है, हालांकि ये ऑफर कुछ चुनिंदा देशों में लेनदेन पर ही वैध होगा। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर रूपे कार्डधारक संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, श्रीलंका, ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाइलैंड में इस कार्ड से पेमेंट करने पर उन्हें 16000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इन देशों की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को रूपे इंटरनेशनल कार्ड को एक्टिवेट कराने पर मासिक 16,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।

कैशबैक के लिए करना होगा ये काम
रूपे इंटरनेशनल कार्ड, जेसीबी, डिस्कवर और डाइनर्स क्लब के साथ कई कार्डों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को रूपे ट्रैवल टेल्स अभियान के तहत ये कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा। कैशबैक के लिए ग्राहकों को कम से कम 1,000 रुपए का लेनदेन करना होगा। एक बार ट्रांजैक्शन करने पर अधिकतम 4000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। आप एक महीने में अधिकतम 4 बार रूपे इंटरनेशनल कार्ड का इस्तेमाल कर इस पेशकश का लाभ ले सकते हैं। मतलब एक महीने में आपको 16000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

एक्टिवेट कराना होगा रूपे इंटरनेशनल कार्ड
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले चिन्हित किए गए इन आठ देशों में जाने से पहले अपने Rupay कार्ड को एक्टिवेट करवाना होगा। इसके लिए उन्हें कार्ड जारी करने वाले बैंक से बात करनी होगी। आप इसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फोन बैंकिंग या ब्रांच बैंकिंग सर्विसेज के जरिए भी करवा सकते हैं। गौरतलब है कि जुलाई 2019 में NPCI और JCB इंटरनेशनल को. लिमिटेड (JCBI) ने रूपे कार्ड लॉन्च किया था। इसे भारतीय बैंकों के साथ मिलकर पेश किया गया था।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications