Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बिना नेटवर्क के भी करें कॉलिंग,FREE में उठाएं इस फीचर्स का लाभ

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बिना नेटवर्क के भी करें कॉलिंग,FREE में उठाएं इस फीचर्स का लाभ

नई दिल्ली। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। जियो यूजर्स को अब खराब नेटवर्क की समस्या से नहीं जूझना होगा। अब बिना नेटवर्क के भी जियो के उपभोक्ता अपने फोन से कॉलिंग कर सकेंगे। जियो ने खास फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानें क्या है जियो की खास Jio WiFi Calling Service।

 जियो की खास वाईफाई कॉलिंग

जियो की खास वाईफाई कॉलिंग

Jio WiFi Calling Service सर्विस के तहत जियो यूजर्स को वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए बिना टेलिकॉम नेटवर्क के भी यूजर्स वीडियो कॉलिंग, वाईस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स को WiFi के जरिए वीडियो और वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। सबसे खास बात ये कि इसके लिए कोई एक्सट्रा पेमेंट करने की भी जरूरत नहीं है।

 FREE में उठाएं इस सर्विस का लाभ

FREE में उठाएं इस सर्विस का लाभ

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को यह लाभ जिया है। इस नई Jio WiFi Calling Service के लिए आपको कोई अतिरिक्त पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से इस नई सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। जल्द ही इस नई सर्विस की शुरूआत ग्राहकों के लिए कर दी जाएगी।

 कैसे उठा सकते हैं वाई-फॉई कॉलिंग सर्विस का लाभ

कैसे उठा सकते हैं वाई-फॉई कॉलिंग सर्विस का लाभ


वाई-फाई कॉलिंग सर्विस के जरिए आप वाईफाई नेटवर्क के जरिए कॉलिंग कर सकते हैं। आप अपने फोन से बिना नेटवर्क के कॉलिंग रिसीव और कॉलिंग कर सकते हैं। आपको इसके लिए VoLTE और वाई-फाई सर्विस के बीच में स्विच करने की सुविधा मिलेगी। अगर आपका वाईफाई नेटवर्क स्ट्रॉग है तो इस वाई-फाई कॉलिंग में कॉल ड्रॉप की समस्या बेहद कम होगी। जल्द ही ये सर्विस जियो यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। वहीं लॉकडाउन को देखते हुए जियो ने बड़ा ऐलान किया है। जियो ने अपने तमाम उपभोक्ताओं की 100 अतिरिक्त मिनट और 100 मैसेज की सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ 17 अप्रैल तक उठाया जा सकता है। कंपनी की ओर से ऐलान किया गया है कि उपभोक्ता की वैलिडिटी अगर खत्म हो गई है तो भी उनकी सेवा को बंद नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+