लॉकडाउन के बीच Reliance Jio, Airtel, Vodafone और BSNL यूजर्स को बंपर तोहफा, अब बिना रिचार्ज के होगी बात

नई दिल्ली। 3 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो(Reliance Jio) , एयरटेल(Airtel), वोडाफोन(Vodafone) और बीएसएनएल(BSNL) के यूजर्स को बड़ा तोहफा मिला है। इन टेलिकॉम कंपनियों ने अपने यूजर्स को बड़ी तोहफा देते हुए अब बिना रिचार्ज के ही इनकमिंग की सुविधा दी है। जियो से वोडाफोन, एयरटेल और बीएसएनएल तक सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को लॉकडाउन के बीच बड़ी राहत देते हुए अपने सभी प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है।

 Reliance Jio यूजर्स को तोहफा

Reliance Jio यूजर्स को तोहफा

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की डेडलाइन को बढ़ाकर 3 मई करने के साथ ही रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ाने का फैसला किया। कंपनी ने अपने सभी यूजर्स के लिए इनकमिंग कॉल्स की सुविधा बढ़ा दी है। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि यह सुविधा कब तक मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए प्लान की वालिडिटी को बढ़ा दिया है।

Vodafone-Idea ने 3 मई तक दिया ऑफर

Vodafone-Idea ने 3 मई तक दिया ऑफर

जियो के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी अपने यूजर्स को राहत देते हुए प्लान की वैलिडिटी को बढ़ाकर 3 मई तक करने का फैसला किया। टेलिकॉम कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। यानी अगर आप लॉकडाउन की वजह से फोन रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं तो घबराए नहीं। 3 मई तक आप रिचार्ज खत्म होने के बावजूद इनकमिंग कॉल्स की सुविधा पाते रहेंगे। कंपनी ने यह सुविधा कम आय वाले यूजर्स को दी है।

Airtel-BSNL ने यूजर्स को दिया तोहफा

Airtel-BSNL ने यूजर्स को दिया तोहफा

वहीं एयरटेल ने भी सभी प्रीपेड यूजर्स को राहत देते हुए प्लान की वैलिडिटी को 3 मई तक बढ़ा दिया है। एयरटेल की इस सुविधा का लाभ भी सिर्फ कम आय वाले यूजर्स को ही मिलेगा। वहीं सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने भी अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान को 5 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने रिचार्ज हेल्पलाइन नंबर शुरू की है, जहां फोन करके आप घर बैठे अपना प्लान रिचार्ज करना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+