बजट से पहले मोदी सरकार के लिए आर्थिक मोर्चे पर आई अच्छी खबर, कोर सेक्टर ग्रोथ में आया उछाल
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का दूसरा आम बजट संसद में पेश करने वाली हैं। देश की जनता और उद्योगपतियों के इस बजट से बहुत उम्मीदे हैं। लेकिन इससे पहली मोदी सरकार के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लगातार चार महीने तक कोर सेक्टर ग्रोथ में गिरावट के बाद पिछले वर्ष 2019 के दिसंबर महीने में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि दिसंबर में ग्रोथ रेट 1.3 प्रतिशत रही जबकि उसके एक महीने पहले नवंबर में यह 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी।

इन सेक्टर्स के ग्रोथ में आई तेजी
गौरतलब है कि मोदी सरकार के फिर से सत्ता संभालने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट ही दर्ज की गई है। जीडीपी ग्रोथ रेट भी पिछले 11 सालों में सबसे निचले स्तर 4.5 पर आ गई है। ऐसे में कोर सेक्टर की वृद्धि दर में तेजी मोदी सरकार के लिए बड़ी राहत की खबर है। कोर सेक्टर के आठ बुनियादी क्षेत्रों में तेजी देखी गई है जिनमें कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी उत्पाद, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट तथा इलेक्ट्रिसिटी शामिल हैं।

कोर सेक्टर क्षेत्र में बढ़ोतरी
बता दें कि दिसंबर, 2019 में कोयला सेक्टर ग्रोथ -2.5 फीसदी से बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई है वहीं, कोयला, स्टील, सीमेंट और उर्वरक जैसे कोर सेक्टर क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा सीमेंट आउटपुट ग्रोथ 4.3 फीसदी से बढ़कर 5.55 फीसदी रही और इलेक्ट्रिसिटी आउटपुट ग्रोथ भी बढ़ोतरी के साथ -4.9 फीसदी से -1.6 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ नेचुरल गैस, क्रूड ऑयल, रिफाइनरी की बात करें तो इस क्षेत्र में सरकार को ज्यादा सफलता नहीं मिली और इमने गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे अच्छा प्रदर्शन उर्वरक सेक्टर का रहा
एक तरफ जहां क्रूड ऑयल आउटपुट ग्रोथ -6 से गिरकर -7.4 फीसदी पर पहुंच गया वहीं नेचुरल गैस आउटपुट ग्रोथ भी -.64 फीसदी से घटकर -9.2 फीसदी पर पहुंच गया है। रिफाइनरी आउटपुट ग्रोथ में भी .1 फीसदी की गिरावट देखी गई है। दिसंबर में सबसे अच्छा प्रदर्शन उर्वरक सेक्टर का रहा जिसमें 10.2 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: 'ब्रीफकेस' या 'बही-खाता', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार किसमें पेश करेंगी बजट
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications