Good News: मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब 28 दिन के बजाए 30 दिन का होगा रिचार्ज प्लान
Good News: मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब 28 दिन के बजाए 30 दिन का होगा रिचार्ज प्लान
नई दिल्ली, 28 जनवरी। मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर हैं। मोबाइल रिचार्ज अब 28 दिन के बजाए 30 का होगा। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया कि टैरिफ प्लान में बदलाव किया जाए। टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को टैरिफ प्लान में बदलाव करने के साथ-साथ कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ट्राई के इस फैसले से मोबाइल फोन यूजर्स में खुशी से लहर दौड़ पड़ी है। वर्तमान में यूजर्स को 24 और 28 दिनों की वैधता के साथ रिचार्ज प्लान मिलता है।

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वो कम से कम एक ऐसा टैरिफ प्लान ऑफर करें, जिसकी वैधता 30 दिन की हो। टेलीम कंरनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर ऑफर देने को कहा गया है। इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिन के बजाए 30 दिन की होगी। ट्राई ने टेलीकॉम टैरिफ संसोधन के जारी होने के बाद से कई विकल्प देने की सलाह की है। इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी का ऑप्शन यूजर्स को मिलेगा। कंपनियों को 60 दिनों के भीतर इस नोटिफिकेशन का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि लंबे वक्त से इस बात ती बहस, चल रही थी कि टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड रिचार्ज पर पैसे तो पूरे वसूलती हैं, लेकिन उसकी वैधता 28 दिनों की ही देती है। अब ट्राई ने इसे लेकर सख्त निर्देश दिया है और ग्राहकों को राहत दी है। ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर, 2021 के आखिरी तक टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई और देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1.19 बिलियन पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो के नए ग्राहकों की संख्या जहां 20,19,362 पर पहुंच गई तो वहीं भारती एयरटेल के नए यूजर्स की संख्या 13,18,251 हो गई। वहीं वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या घटी और नंवबर में कंपनी ने 18,97,050 ग्राहकों को खो दिया और Vi के कुल ग्राहकों का आधार गिरकर 267.12 मिलियन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications