Bitcoin में जबरदस्त उछाल, जानें आज इतनी है इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Bitcoin में जबरदस्त उछाल, जानें आज इतनी है कीमतें

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को मुकाबले 7.07 प्रतिशत की तेजी आई और यह बढ़कर 47587.38 डॉलर यानी 3531800 रुपए पर पहुंच गया। अगर पिछली क्लोजिंग की बात करें तो इसकी कीमत 3142.93 डॉलर यानी करीब 233300 रुपए पर पहुंच गया।

 Good News for Cryptocurrency: Bitcoin Rise over 7 percent, Reached 47500 Ethereum

अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो 4 जनवरी को बिटकॉइन की कीमत निचले स्तर पर पहुंच गई थी। बिटकॉइन 27734 डॉलर पर पहुंच गया था। Bitcoin को लेकर बाजार जानकारों ने कहा कि ईथर टोकन को बिटकॉइन से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है। 16 अगस्त की बात करें तो भारत में बिटकॉइन की कीमत 36.3 लाख रुप पर पहुंच गई, जबकि भारत में ईथर की कीमत 2.51 लाख रुपए पहुंची।

क्रिप्टोकरेंसी से कर सकते हैं शॉपिंग

भारत में पिछले कुछ सालों से क्रिप्टोकरेंसी का प्रचलन बढ़ा है। रेगुलेशन न होने के बावजूद यहां लोग क्रिप्टो मार्केट से जुड़ रहे हैं। दरअसल पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को अवैध बनाने वाली याचिका का खारिज कर दिया। जिसके बाद से निवेशकों का विश्वास क्रिप्टोकरेंसी में बढ़ा है। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी की स्वीकार्यता के कारण लोगों का क्रेज बढ़ा है। अब कई कंपनियों ने क्रिप्टो में पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। फूड-बेवरेज से लेकर होम डेकोर तक की कंपनिां बिटकॉइन और इथोरियम में पमेंट स्वीकार करना शुरु कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+