खुशखबरी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया तोहफा, होम लोन हुआ सस्ता, ब्याज दर में की कटौती
खुशखबरी, बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया तोहफा, होम लोन हुआ सस्ता, ब्याज दर में की कटौती
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिय़ा है। बैंक ने त्योहारों क शुरुआत के सात ही लोगों को खुशखबरी दी है। बैंक ने ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर उसे सस्ता कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौकी कर इसे 0.25 फीसदी घटा दिया है। बैंक ने ब्याज दरों को 6.75 फीसदी से घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया है।

बैंक ने सस्ता किया होम लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर इसे 6.50 फीसदी कर दिया है। बैंक ने ये कटौती निश्चित समय सीमा के लिए की है। इस ऑफर को 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए रखा गया है। यानी इसके बाद आप सस्ते होम लोन के ऑफर का लाभ नहीं उठा सकेंगे। आपको ये ऑफर होम लोन एप्लाई के साथ-साथ होम लोन ट्रांसफर पर भी मिलेगा। आपको बता दें कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए कई बैंकों ने अपने कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की है। कई बैंकों ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि की ब्याज दरों में कटौती की है।
बैंक का कहना है कि लोग त्योहारी सीजन में इस पेशकश से लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने लोगों को न केवल सस्ती दरों पर कर्ज उपलब्ध करवाया है बल्कि होम लोन की प्रोसेसिंग फीस भी घटा दी है। इससे पहले केनरा बैंक ने ङी एमसीएलआर दरों में 0.15 फीसदी की कटौती की थी। बैंक ने एक साल की एमसीएलआर दर को घटाकर 7.25 फीसदी कर दिया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक ने अपने रिटले और बिजनेस ग्राहकों के लिए होम लोन, कार लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी। बैंक ने होम लोन के ब्याज दर की शुरुआती दर घटाकर 6.70% कर दी है। वहीं प्रोसेसिंग फीस घटा दी है।












Click it and Unblock the Notifications