इस बड़े बैंक ने सस्ती की होम-ऑटो-पर्सनल लोन , जानिए कितनी कम होगी EMI

इस बड़े बैंक ने सस्ती की होम-ऑटो-पर्सनल लोन , जानिए कितनी कम होगी EMI

नई दिल्ली। देश के बड़े बैंकों में शामिल एक्सिस बैंक(Axis bank) ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने एमसीएलआर दर में कटौती की है, जिसके बाद आपकी EMI में कटौती होगी। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर ग्राहकों को तोहफा दिया है।

 बैंक ने दिया तोहफा

बैंक ने दिया तोहफा

एक्सिस बैंक ने एमसीएलआर (MCLR) दर में कटौती की है। बैंक ने MCLR में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। बैंक ने ये कटौती सभी टेन्योर के लोन के लिए लागू किया है। MCLR दर में कटौरी से होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दर में कटौती होगी और आपकी EMI में कटौती होगी। नई दरें 18 अप्रैल से लागू हो गई है।

 क्यों लिया फैसला

क्यों लिया फैसला

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी पिछली मौद्रिक समीक्षा बैंठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी तक की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो रेट में आई कटौती के बाद ब्याज दरें 6 फीसदी पर आ गई है। RBI के इस फैसले के बाद एसबीआई समेत 6 बड़े बैंकों ने कर्ज की ब्याज दर में कटौती की। इसी फैसले के तहत अब AXIS बैंक ने भी लोन पर ब्याज दरें घटा दी है।

 क्या होता है MCLR और कैसे डालता है असर

क्या होता है MCLR और कैसे डालता है असर

आपको बता दें कि एमसीएलआर(MCLR) को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट कहते हैं। इसी के हिसाब से बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बैंचमार्क दर होती है, एमसीएलआर दर बढ़ने से बैंक के लोन महंगे हो जाते हैं। वहीं MCLR दर में कटौती होने से बैंक के कर्ज सस्ते हो जाते हैं। लोन की ब्याज दर कम होने से पहले की तुलना में आपकी ईएमआई कम हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+