Good News: इस बैंक ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में की 4 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा बोनस
Good News: इस बैंक ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में की 4 से 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा बोनस
नई दिल्ली। Axis Bank announce Salary Hike, निजी सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी सरकारी बैंक एक्सिस बैंक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। बैंक ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने कर्मचारियों की सैलरी ( Salary Hike) में बड़ी बढ़ोतरी की है। यहां अधिकांश कंपनियां सैलरी कटौती कर रही है, वहीं एक्सिस बैंक( Axis Bank) ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

एक्सिस बैंक ने कर्मचारियों को दिया तोहफा
एक्सिस बैंक( Axis Bank) ने अपने 75000 कर्मचारियों के वेतन में 4 से 12 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी का फैसला किया है। बैंक ने कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ बोनस( Bonus) देने का भी फैसला किया है। बैंक प्रबंधन के इस फैसले से कर्मचारियों में उत्साह है। बैंक की ओर से कर्मचारियों को दी गई जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी कर्मचारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर होगी। कर्मचारियों के प्रदर्शन के हिसाब से उन्हें 4 से 12 फीसदी तक का बोनस दिया जाएगा।
75000 कर्मचारियों को तोहफा
बैंक ने कहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से लागू होगी। जहां देश के कई निजी सेक्टर की कंपनियां और बैंक लागत को कम करने की कोशिश कर रही है तो वहीं एक्सिस बैंक ने कर्मचारियों को दिवाली तोहफा दिया है। आपको बता दें कि एक्सिस बैंक से पहले निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल से ही अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक( ICICI Bank) ने भी अपने कर्मचारियों के सैलरी और बोनस में बढ़ोतरी का तोहफा दिया।












Click it and Unblock the Notifications