खुशखबरी: 5 दिन पहले आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, ये है वजह

खुशखबरी: 5 दिन पहले आएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, ये है वजह

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 5 दिन पहले ही बैंक खाते में आएगी। जी हां इस महीने बैंकों की हड़ताल की वजह से कर्मचारियों की सैलरी 5 दिन पहले आ जाएगी। बैंक हड़ताल और बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी की वजह से सितंबर महीने के अंत तक लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को सैलरी में देरी न हो, इसलिए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को 5 दिन पहले ही सैलरी देने का फैसला किया है।

 5 दिन पहले आएगी सैलरी

5 दिन पहले आएगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी इस महीने 5 दिन पहले बैंक खाते में आने वाली है। बैंकों की छुट्टी और हड़ताल की वजह से बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में देरी न हो इसके लिए उन्हें पहले ही सैलरी देने का निर्देश दिया गया है। केंद्र सरकार ने लगातार चार दिनों तक बैंक बंद को देखते हुए केंद्र सरकार ने 5 दिन पहले ही सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने का निर्देश दिया है। इसी वजह से वित मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की तरफ से निर्देश जारी किया गया है।

 पहली बार समय से पहले क्रेडिट होगी सैलरी

पहली बार समय से पहले क्रेडिट होगी सैलरी


आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब सरकारी कर्मचारियों को पांच दिन पहले ही सैलरी देने का फैसला किया गया है। वित्त मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की ओर से निर्देश जारी किया गया है। मंत्रालय ने सभी कर्मचारियों को 25 सितंबर को ही वेतन क्रेडिट करने का निर्देश दिया गया है।

 बैंकों में लंबी छुट्टी

बैंकों में लंबी छुट्टी

बैंकों के विलय के विरोध में चार बैंक यूनियनों ने दो दिन के हड़ताल का ऐलान किया गया है। बैंकों को हड़ताल 26 सितंबर से शुरू होगा । बैंकों की हड़ताल दो दिनों तक चलेगी। 26 सितंबर से 29 सिंतबर तक रहेगा, जिस दौरान बैंकिंग सेवाएं भी बाधित रहेंगी। 26 सितंबर और 27 सितंबर को हड़ताल बुलाई गई है। जिसके बाद 28 सितंबर को महीने के चौथा शनिवार और 29 सितंबर को रविवार की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे। बैंकों बंद होने की वजह से न केवल चेक क्लियरेंस में दिक्कत होगी बल्कि एटीएम सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+