Apple ने भारत में बनाना शुरू किया iPhone, मेड इन इंडिया को मिली मजबूती
नई दिल्ली। एप्पल(Apple) ने भारत में आईफोन(iPhone) की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने आईफोन-7(iPhone-7) की मैन्युफैक्चरिंग का काम भारत में शुरू किया है। इससे पहले आईफोन एसई(iPhone SE) और आईफोन 6एस(iPhone 6s) की मैन्चुफैक्चरिंग भारत में शुरू की गई थी। कंपनी ने अब आईफोन7 को भी भारत में तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

कंपनी ने 'मेड इन इंडिया' पोर्टफोलियो को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की है, जिसके तहत अब कंपनी ने अब आईफोन की मैन्चुफैक्चरिंग का काम भारत में शुरू किया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में लंबे समय के लिए रहने के अपने वादे पर बरकरार हैं। ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मौजूद अपने प्लांट में आईफोन SE और आईफोन 6s बनाती है। कंपनी ने अब यहां आईफोन 7 के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक भले ही आईफोन 7 का निर्माण भारत में शुरू हो गया हो, लेकिन इसकी कीमत में कोई कमी नहीं आने वाली है। कंपनी इन डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग से मिलने वाले मार्जिन का यूज अब कंपनी सेल्स और मार्केटिंग पर करेगी। जानकारों के मुताबिक कंपनी के लिए आईफोन 7 भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक कम रिस्क वाला प्रॉडक्ट है। भारत में आईफोन बनने से कंपनी समान प्राइस पर अधिक मार्जिन हासिल करेगी क्योंकि उसकी कॉस्ट कम हो जाएगी। इससे पहले सरकार ने विस्टर्न को अपने विनिर्माण संयंत्र के विस्तार के लिए 5000 करोड़ रुपये निवेश करने की मंजूरी दी थी। सरकार के इस निवेश का मकसद एप्पल की हाईएंड डिवाइस को भारत में ही तैयार करना ह। आपको बता दें कि साल 2018 Apple के लिए सबसे खराब साल था। अब कंपनी ने भारतीय मार्केट को टागरेट किया है।












Click it and Unblock the Notifications