साल के आखिरी दिन सोने की कीमत में आया महीने का सबसे बड़ा उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। 31 दिसंबर 2019 यानी साल के आखिरी दिन सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया है। महीने के आखिरी दिन में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोना 256 रुपए चढ़कर महीने के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी की कीमत में 494 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 256 रुपए तक बढ़ गया। ये तेजी दिसंबर महीने की सबसे बड़ी है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी आई। एक किलोग्राम चांदी के दाम 494 रुपए तक बढ़ गया। मंगलवार को दिल्ली की कीमत में बड़ी,तेजी आई और सोना 39729 रुपए से बढ़कर 39,985 रुपए पर पहुंच गया।वहीं सोमवार को सोने की कीमत 39,955 रुपए से घटकर 39,882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

चांदी की कीमत भी चमकी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई।चांदी की कीमत 494 रुपए बढ़कर 47,819 रुपए से 48,313 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने-चांदी की कीमत में तेजी न केवल स्थानीय बाजार में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी देखने को मिली। न्यूयॉर्क में सोने कीमत बढ़कर 1,524 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार जानकारों के मुताबिक दुनियाभर के बाजारों में सोने की कीमत में तेजी आई है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में आई तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला।

1 जनवरी से फ्री में मिलेगा 10 ग्राम सोना
‘अरुंधति स्वर्ण योजना' की घोषणा पिछले महीने की गई थी। इस योजना के तहत असम सरकार 1 जनवरी से दुल्हन को 10 ग्राम सोना उपहार में देगी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस योजना का नाम अरुंधति स्वर्ण योजना दिया। इसके तहत कम से कम 10वीं पास और अपनी शादी का रजिस्टेश न करवाने वाली लड़कियों को सरकार की ओर से 10 ग्राम सोना तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। हालांकि इस स्कीम के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications