Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोने की कीमत में बड़ा उछाल, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत

नई दिल्ली। सोने की कीमत में बड़ा उछाल हुआ है। 10 ग्राम सोने की कीमत में 330 रुपए की उछाल हुआ है। इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद आज 10 ग्राम सोने की कीमत 32,190 रुपए पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर मिली मजबूती और स्थानीय मांग में बढ़ोतरी की वजह से सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 32,190 रुपए रही। आपको बता दें कि सोने की कीमतों में पिछले 15 दिनों में आई ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

 Gold zooms Rs 330 on firm global cues, silver regains Rs 42k-mark
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 32,190 रुपए, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 32,040 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम की गिन्नी के भाव 24,800 रुपए रहा।

वहीं चांदी में भी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में 450 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली और चांदी 42400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आई। जानकारों की माने तो वैश्विक बाजारों में डॉलर कमजोर हुआ है, जिसकी वजह से सोने में तेजी आई है। वहीं स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से भी मांग बढ़ी है। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत में 90 रुपए की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना में 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही और ये 1,301.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 17.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+