Gold Weekly Update: 9000 रुपए गिरा सोना, चांदी भी टूटी, खरीदारी से पहले जानें कैसा रहा सोने का हाल
Gold Weekly Update: 9000 रुपए गिरा सोना, चांदी भी टूटी, खरादारी से पहले जान लें इस हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल
नई दिल्ली, जून 20। अगर आप भी सोने की खरादारी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने क कीमत में जून के बच 20 दिनों में 2000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है तो वहां सोना अपने उच्चतम भाव से 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो वहां भी कीमत में बड़ी गिरावॉ देखने को मिली। चांदी की कीमत 3726 रुपए तक सस्ता हो गया।

सोना हुआ सस्ता, 20 दिन में 2000 रु गिरे दाम
पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट जारी है। सिर्फ जून 2021 की ही बात करें तो जून में सोना 2000 रुपए तक लुढ़क चुका है। ये गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को सोने की कीमत में नरम देखने को मिली। 1 जून स 20 जून तक सोना 2053 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत पिछले 20 दिनों में 3726 रुपए टूटी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोन की कीमत 47266 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 68687 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एक नजर सोने के अब तक के कीमत पर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत पर नजर डाले तो 1 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49422 रुपए प्रति 101 ग्राम रहा तो वहीं 25 जून को सोना गिरकर 49278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 3 जून को सोने की कीमत और लुढ़ककर 49211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं 4 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई और गोल्ड के रेट 48567 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 7 जून को सोना मामूली तेजी के साथ 48760 रुपए पर पहुंचा तो अगले ही दिन 8 जून को फिर तेजी के साथ 49047 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं 9 जून को सोने की कीमत 47039 रुपए, 10 जून को गिरकर 48843 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 11 जून को 49248 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बीते हफ्ते सोने की चाल
11 जून को सोने की कीमत में तेजी आई और सोना 49248 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 14 जून को इसकी कीमत 48475 रुपए, 15 जून को 48619 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 16 तारीख को सोना फिर से नीचे गिर गया और इसकी कीमत 48529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 17 जून को सोन क कीमत 47611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं 18 जून को सोने की कीमत गिरकर 47201 रुपए पर पहुंच गई।

9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उससे उच्चतम भाव स करें तो सोना अब तक 9 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि अब इसकी कीमत 47201 रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में 10 महीनों में सोना 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है।

दिवाली तक सोना 55000 क पार
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी। फिलहाल अगल कुछ दिन सोने में गिरावट आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को अगले दो से चार दिन तक सोने की कीमत पर नजर बनाए रखनी चाहिए। एक बार जैसे ही सोने की कीमतों में तेजी लौटेगी, सोना महंगा होना शुरू हो जाएगा। एक्टपर्ट्स के मुताबिक इस साल दिवाली तक सोने की कीमत 55000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास तक पहुंच सकती है।
खुशखबरी, धड़ाम हुआ , 9200 रुपए तक सस्ता हुआ गोल्ड, खरीदारी से पहले जान लें भाव












Click it and Unblock the Notifications