Gold Rate: खुशखबरी, धड़ाम हुआ सोना, 9200 रुपए तक सस्ता हुआ गोल्ड, खरीदारी से पहले जान लें भाव
नई दिल्ली, जून 18। सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा मौका है, सोने की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट आई। सोना हफ्ते के आखिरी दिन फिर से गिर गया। सोने की कीमत 9200 रुपए तक गिर गई। ऐसे में सोना फिर से गिर गया। शुक्रवार, 18 जून को सोने की कीमत 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। शुक्रवार को सोने की कीमत 46958 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 68000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत फिर से गिरी , ये है वायदा कीमत
सोने की कीमत में फिर से आज गिरावट आई। ऐसे में अगर आपको भी सोना खरीदना हैं तो ये अच्छा मौका है। बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत 1500 रुपए का गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी की कीमत में 3600 रुपए गिर चुकी है। शुक्रवार की बात करें तो सोने का वायदा 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। सोमवार को जहां सोना 48523 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को सोने की कीमत 46958 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

9200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता
सोने की कीमत में फिर से गिरावट हुई। सोना एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर से 9200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत की आज के भाव से तुलना करें तो सोना अब तक 9200 रुपए तक गिर चुका है। ऐसे में सोने में निवेश के लिए ये अच्छा मौका है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानें हाजिर भाव
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी की वायदा भाव में मंदी देखने को मिली। चांदी 68000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया। चांदी की वायदा कीमत में पिछले एक हफ्ते में 3600 रुपए की गिरावट आ चुकी है। अगले कुछ दिनों में चांदी की कीमत में और गिरावट आने की उम्मीद है।

24 कैरेट से 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिडट की वेबसाइट पर जारी आज के भाव के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में बड़ी गिरवाट आई। सोने के हाजिर भाव पर नजर डाले तो 18 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47012 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43236 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 68379 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

टूटा सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी
आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट औसत मूल्य होती है। इस मूल्य को देशभर में मान्यता प्राप्त है। सर्राफा बाजार में 18 जून को 24 कैरेट वाल सोने की कीमत में औसत तौर पर 355 रुपए की गिरावट आई तो चांदी में 1141 रुपए की मंदी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपए का अंतर आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications