Gold Rate weekly update: 50000 रुपए पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानें कैसा रहेगा अगले हफ्ते का हाल
Gold Rate weekly update:
नई दिल्ली, जून 27। सोने की कीमत में पिछला हफ्ता उठा पटक से भरा रहा। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते अस्थिरता देखने को मिली। जून महीने में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के बारे में बात करें तो जून में सोने की कीमत 50000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी, वहीं अब सोना करीब 2000 रुपए तक गिरकर 47000 रुपए के आसपास पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट क बाद अगले हफ्ते सोने का रूख कैसा रहेगा इसे जानना भी जरूरी है।

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उतार-चढाव लगा हुआ है। पिछले 15 दिनों की बात करें तो सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है। सोना लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। पिछले 15 दिनों में सोने की कीमत में करीब 400 रुपए की गिरावट आई है। वहीं जून 2021 में सोना 2000 रुपए सस्ता हो चुका है। सोना 50000 रुप के आंकड़े के करीब पहुंचकर उतरना शुरू हो गया। 14 जून को सोने की कीमत की 49900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, हालांकि इसके बाद से सोना सस्ता होने लगा।

सोने की कीमत पर एक नजर
सोने की कीमत पर नजर डाले तो 21 जून को सोमवार को 47161 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 जून को सोने की कीमत 47312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 जून को सोना 47214 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 24 जून को सोने की कीमत 47216 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 25 जून को सोने की कीमत 47205 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आने वाले हफ्तों में कैसी होगी, इसक बारे में बाजार जानकारों की राय जानते हैं।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा सोने का हाल
अगले हफ्ते सोने की कीमतों की बात करें तो सोना की कीमत में मंदी बने रहन की संभावना है। दरअसल सोने की कीमतों पर अंतरर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों का असर पड़ता है, जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट बनी रह सकती है। वहीं बाजार के रूख का असर भी देखने को मिलता है।

हफ्ते के आखिरी दिन MCX पर सोने की कीमत
वायदा बाजार की बात करें तो शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 160 रुपए की तेजी के साथ 47030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47350 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं वैश्विक बाजार में सोना उछला। न्यूयार्क में आज सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की तेजी आई और सोना 1,783.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

9000 रुपए सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उससे उच्चतम भाव स करें तो सोना अब तक 9 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि शुकवार को इसकी कीमत 47205 रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में 10 महीनों में सोना 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों के मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

बदला सोना खरीदने का नियम
आपको बता दें कि सरकार ने सोना खरीदने के नियमों में बदलाव कर दिया है। सोना खरीदने के लिए अब गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अब ज्लैवर्स बिना गोल्ड हॉलमार्किंग वाले ज्लैवरी नहीं बेच सकेंगे। 15 जून से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सोने की शुद्धता को बनाए रखने और ग्राहकों के मन में सोने की शुद्धता को लेकर स्पष्टता रखने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले ज्वैलर्स के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का भाव












Click it and Unblock the Notifications