Gold Price Today: 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का भाव
Gold Price Today: 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली, जून 25। सोने की खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोन की कीमत में मामूली तेजी लौट आई है, लेकिन फिर भी सोना अपने उच्चतम स्तर से 9000 रुपए सस्ता बिक रहा है। हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत में मामूली तेजी आई और सोना 47065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 25 जून को 68348 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोना पिछले दो महीने में निचले स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदना चाह रह हैं तो इसके ताजा भाव के बारे में जान लें........

सोने में मामूली तेजी, लेकिन फिर भी सस्ता
सोने की कीमत में शुक्रवार को मामूली तेजी आई। शुक्रवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47065 रुपए पर खुला तो वहीं चांदी की कीमत 225 रुपए की मजबूती के साथ 68348 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर आज जारी किए गए रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड आज 47065 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43112 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट शुद्धत वाले सोने की कीमत 35299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत 68348 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने की कीमत
वायदा बाजार की बात करें तो शुक्रवार को अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 160 रुपए की तेजी के साथ 47030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 47350 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं वैश्विक बाजार में सोना उछला। न्यूयार्क में आज सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की तेजी आई और सोना 1,783.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
सोने के बाद चांदी की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चांदी की कीमत में तेजी आई। जुलाई डिलीवरी वाले चांदी की वायदा कीमत 67894 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमतों में अगले कुछ दिनों तक तेजी के आसार दिख रहे हैं। ऐस में सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है। आन वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल आने की संभावना दिख रही है।

देश के महानगरों में सोने का भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50250 रुपए प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48400 रुपए प्रति 10 ग्राम।
- कोलकाता में 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 49210 रुपए प्रति 10 ग्राम ।
- मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47190 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

9000 रुपए सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने के इस मूल्य की तुलना उससे उच्चतम भाव स करें तो सोना अब तक 9 हजार रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। जबकि अब इसकी कीमत 47065 रुपए पर पहुंच गई है। ऐसे में 10 महीनों में सोना 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐस में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों क मुताबिक जल्द ही अपन उच्चतम भाव के नजदीक पहुंच जाएगा।

बदला सोना खरीदने का नियम
आपको बता दें कि सरकार ने सोना खरीदने के नियमों में बदलाव कर दिया है। सोना खरीदने के लिए अब गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। अब ज्लैवर्स बिना गोल्ड हॉलमार्किंग वाले ज्लैवरी नहीं बेच सकेंगे। 15 जून से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। सोने की शुद्धता को बनाए रखने और ग्राहकों के मन में सोने की शुद्धता को लेकर स्पष्टता रखने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले ज्वैलर्स के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications