Gold Weekly Update: इस हफ्ते 410 रुपए चमका सोना, जल्द होगा 60000 के पार
Gold Weekly Update: इस हफ्ते 410 रुपए चमका सोना, जल्द होगा 60000 के पार
नई दिल्ली। Gold Weekly Update. सोने की कीमत( Gold Rate) के लिए ये वक्त उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस एक हफ्ते में सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने के भाव में( Gold Rate) में 410 रुपए की तेजी आई है। वहीं चांदी की कीमत 68912 रुपए के करीब पहुंच गया। वहीं बाजार जानकारों की माने तो अगले कुछ महीनों में सोने की कीमत ( Gold Rate in 2021) 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगा।

सोने की कीमत में तेजी
इस हफ्ते सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ आग बढ़ा। इस पूरे हफ्ते की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 410 रुपए की बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में 123 रुपए की मजबूती आई है। सर्राफा बाजार में सोना हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन 48273 रुप प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत (Silver price) 68912 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। ।

सोने की कीमत पर एक नजर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ गया।
12 जुलाई को सोने की कीमत 47846 रुप प्रति 10 ग्राम रहा ।
13 जुलाई को सोने की कीमत 47951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
14 जुलाई को सोना 48155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ ।
15 जुलाई को सोने की कीमत 48474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं 16 जुलाई को सोने की कीमत 48273 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

साल 2021 के अंत तक सोना होगा 60000 रुपए के पार
बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications