Gold-Silver Rate Weekly Update: इस हफ्ते सोने की कीमत में उछाल, चांदी 1868 रुपए महंगी

Gold-Silver Rate Weekly Update: इस हफ्ते सोने की कीमत में उछाल, चांदी 1868 रुपए महंगी

नई दिल्ली, 16 जनवरी। सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति इस पूरे हफ्ते बनी रही। सोना कभी सस्ता तो कभी महंगा हो रहा है। अगर बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में कुल मिलाकर तेजी दर्ज की गई है। सोना इस हफ्ते चढ़ा है और चांदी की कीमत में 1868 रुपए की तेजी आई है। शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी लौटी है। सोने की कीमत में इस हफ्ते 552 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

खरमास खत्म होने के साथ ही शादियों के सीजन की शुरुआत हो रही है। शादियों के साथ ही सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में तेजी से सुधार जारी है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो सोने की कीमत में इस हफ्ते 552 रुपए की तेजी आई और सोना फिर से महंगा होने लगा है। सोने के सात-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार हुआ है। चांदी की कीमत में 1868 रुपए की बढ़ोतरी की गई।

 कैसा रहा इस हफ्ते सोने का हाल

कैसा रहा इस हफ्ते सोने का हाल

सोने की कीमत पर नजर डाले तो इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बीते हफ्ते 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 552 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 48135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 61856 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 एक नजर सोने की कीमत पर

एक नजर सोने की कीमत पर

7 जनवरी को सोने की कीमत 47583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 10 जनवरी को सोने की कीमत 47627 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 11 जनवरी को सोने की कीमत 47705 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 12 जनवरी को सोने के दाम 47943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 13 जनवरी को सोने की कीमत 48031 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 14 जनवरी को सोना 48135 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 डिजिटल गोल्ड में करें निवेश

डिजिटल गोल्ड में करें निवेश

डिजिटल गोल्ड का चलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। लोग बढ़चढ़ कर इसमें निवेश कर रहे हैं। फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग डिजिटल गोल्ड को आप घर बैठे खरीद सकते हैं। जहां फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से खरीद सकते हैं, वहीं डिजिटल गोल्ड को आप छू नहीं सकते हैं। आप घर बैठे इस डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि फिजिकल गोल्ड में जहां आपको सोने की शुद्धता को लेकर चिंता रहती है, वहीं डिजिटल गोल्ड में आपको गोल्ड की प्योरिटी और उसकी सेफ्टी को लेकर आपको परेशान नहीं होने की जरूरत है। अगर डिजिटल गोल्ड में निवेश के फायदे की बात करें तो ये बेहद सुरक्षित निवेश है। डिजिटल गोल्ड में निवेश के बाद आपको उसकी सिक्योरिटी को लेकर चिंता नहीं करनी है। इस डिजिटल गोल्ड में आपको रिटर्न भी आपके फिजिकल गोल्ड जैसा ही मिलेगा।

Bank FD Rates: नए साल में इस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए क्या हैं नई दरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+