Gold Price: सोने ने मचाया हाहाकार, कीमत लाख के पार, यहां 1,11,576 रुपए बिक रहा है 10 ग्राम सोना
नई दिल्ली। सोने की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। जहां भारत में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है तो वहीं भारत के पड़ोसी देश में सोने की कीमत में आग लग गई है। सोने के भाव ने यहां हाहाकार मचा दिया है। पहले से ही आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे पाकिस्तान में सोमवार को सोने की कीमत 1,11,576 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आइए पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसी देशों में सोने की कीमत पर एक नजर डालें और आपके शहर में सोने-चांदी का ताजा भाव पता करें।

पाकिस्तान में सोने ने मचाया हाहाकार
पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सोने की कीमत ने और बेहाल कर दिया है। पाकिस्तान में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां 1 ग्राम सोने के लिए आपको पाकिस्तानी करेंसी में 11,567.57 रुपए देने होंगे। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के लिए आपको 1,11, 576 रुपए प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

इंडोनेशिया में किया है सोने का भाव
पाकिस्तान के बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के लिए आपको 4,827.37 अफगान देना होगा। वहीं इंडोनेशिया में सोना बहुत महंगा है। यगां 1 ग्राम सोने के लिए 824,380.17 इंडोनेशियन रुपिये चुकाने होंगे। आपको बता दें कि भारत के 1 रुपए इंडोनेशियन करेंसी के 187.52 रुपिये के बराबर है।

नेपाल में सोना सस्ता
नेपाल में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां 1 ग्राम सोने के लिए आपको 7,768.34 नेपाली रुपए चुकाने होंगे। 1 भारतीय रुपया नेपाल के 1.59 रुपए के बराबर है। आपको बता दें कि अलग-अलग देशों की करेंसीज़ के कारण कहीं सोना पहुंच महंगा तो कहीं सस्ता बिक रहा है।

भारत में सोने की कीमत
- भारत में सोने की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोने की कीमत में सोमवार को मामूली तेजी लदेखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएसन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक सोमवार, 18 जुलाई को..
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50629 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37972 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29618 रुपए प्रति 10ग्राम पर पहुंच गया।

कैसे चेक करें अपने शहर में सोने का भाव
अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो सोने की कीमत अपने फोन के जरिए ही चेक कर सकते हैं। अपने फोन से एक नंबर पर मिस्ड कॉल कर आप सोने की ताजा कीमत जांच सकते हैं। 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपके नंबर पर SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications