सोने-चांदी में बड़ी गिरावट: सोना 160 रु तो चांदी 550 रु. फिसली
नई दिल्ली। बीते हफ्ते में सोने-चांदी की कीमत से भारी गिरावट दर्ज की गई। दोनों ही कीमती धातुओं में पिछले हफ्ते सुस्ती देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट और स्थानीय ज्वैलर्स की धीमी मांग के चलते सोने और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते में सोने में 160 रुपए और चांदी में 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
सोना-चांदी दोनों धड़ाम
पिछले हफ्ते सोने और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ्ते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 160 रुपए फिसलकर 31,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 550 रुपए की गिरावट के साथ 39100 रुपए प्रति किलो ग्राम पर आ गया।
क्यों दर्ज की गई गिरावट
इस गिरावट की वजह कमजोर औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयई कमी रही। वहीं डॉलर में आई मजबूती की वजह से वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई। वहीं वैश्विक दबाव और पीएनबी घोटालों की वजह से सर्राफा कारोबार पर भरोसा घटा, जिसका असर कीमतों पर पड़ा।
पीएनबी घोटाले की वजह से भरोसा घटा
जानकार मानते हैं कि पीएनबी घोटाले की वजह से निवेशकों का भरोसा सर्राफा बाजार पर घटा है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा। पीएनबी घोटाले की वजह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।