सोना 400 रुपए हुआ सस्ता, दो सप्ताह के बाद गिरे इतने दाम
दो सप्ताह के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में एक दिन के अंदर जमकर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 400 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली। दो सप्ताह के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में एक दिन के अंदर जमकर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 400 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतों में 400 रुपए की गिरावट के चलते ही शुक्रवार को सोना 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में 550 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में चांदी 550 रुपए की गिरावट के साथ 40,950 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार के साथ-साथ मुंबई के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत कम होने के चलते स्थानीय बाजार में यह रुख देखने को मिला है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की गिरावट आई, इसके साथ ही सोने की कीमत वैश्विक स्तर पर 1,183.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं बाजार में 99.5 कैरेट सोने की कीमत 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर रही। सोने की कीमत में बुधवार को भी 175 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं आठ ग्राम सोने की कीमत 24,300 रुपए के स्तर पर बरकरार रही।
नोटबंदी के बाद से ही सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले साल नोटबंदी के समय सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर थी। दो महीने बाद भी सोना अपने पुराने स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। आपको बताते चले कि इस साल देश भर में सोने का आयात भी कम हो गया है।
More From
-
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट -
Todays Gold Rate in Jaipur: सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चेक करें आज के ताजा रेट -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications