सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी बुधवार को थम गई। बुघवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के कारण सोने की कीमत में कमी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए कमजोर होकर 34,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत में 320 रुपए की कमी आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने के कारण चांदी की चमक फीकी पड़ गई और चांदी 320 रुपए लुढ़ककर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत की बात करें तो यहां सोना 25 रुपए टूट गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 34450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 34,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 26100 रुपए पर स्थिर रही। अगर चांदी की कीमत देखें तो ये 320 रुपए टूटकर 40323 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी के सिक्के पुरानी कीमत पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।
अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय मांग कम रहने से सोना सस्ता हुआ है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,313.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो चांदी भी 15.75 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications