Gold Weekly Update: एक झटके में सोना 2000 रु तो चांदी 2900 रु हुई सस्ती, जानें ताजा रेट
Gold Weekly Update: एक झटके में सोना 2000 रु तो चांदी 2900 रुपए हुई सस्ती, जानें कैसा रहा गोल्ड के लिए ये हफ्ता
नई दिल्ली, 27 फरवरी। यूक्रेन-रूस की जंग ने पूरी दुनिया को युद्ध की कगार पर खड़ा कर दिया है। रूस औरक यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण मेटल की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था भी इससे बच नहीं पाई है। भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के रेट में बड़ी भयंकर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

बीते हफ्ते सोने-चांदी की हालात
दुनियाभर में युद्ध के कारण अस्थिता का माहौल है। इस युद्ध के कारण बाजार में हलचल की स्थिति बनी हुई है। अगर सर्राफा बाजार का हाल देखें तो पिछले हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट आई। अगर स्थिति को देखें तो पिछले एक दिन में सोना 1800 से भी अधिक सस्ता हो गया। जबकि चांदी की कीमत एक दिन में 3000 रुपए तक सस्ता हो गया है। अगर पिछले हफ्ते का हाल देखें तो कुल मिलाकर सोना 500 रुपए चढ़ा, जबकि चांदी की कीमत में ओवरऑल 1500 रुपए की बढ़त देखने को मिली है।

56000 रुपए तक पहुंच गया था सोना
सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में उस वक्त 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।अगर बीते शुक्रवार की कीमत पर नजर डाले तो शुक्रवार को सोने की कीमत 52,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। वहीं चांदी की कीमत 65174 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

सोना का हाल
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने -चांदी के रेट के मुताबिक सोमवार को सोने की कीमत 50089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी तो वहीं मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 50131 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि बुधवार को सोना 50049 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार को सोने की कीमत 52540 रुपए और शुक्रवार को सोने की कीमत 50667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को ोसने की कीमत में बड़ी तेजी आई और सोना करीब 1800 रुपए चढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications