Gold-Silver Rate: दिवाली-धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट
Gold-Silver Rate: दिवाली-धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 5th October 2020. सोने-चांदी की कीमत में पिछले 8 हफ्तों से गिरावट का दौर जारी है। सोना अपने उच्चतम स्तर से अब तक 7000 रुपए से अधिक नीचे लुढ़क चुका है। सितंबर महीने में सोने की कीमत में 5 हजार रुपए की गिरावट हुई तो वहीं 7 अगस्त के अपने उच्चतम स्तर से सोना 7 हजार के नीचे लुढ़क चुका है। दशहरा, दिवाली, धनतेरस से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिलावट दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी के दाम भी गिर रहे हैं।

5 अक्टूबर को सोने का रेट
सोने की कीमत ( Gold Rate on 5th October 2020) में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोने के भाव में 5 अक्टूबर को भी गिरावट दर्ज की गई। 5 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना लुढ़कर 50230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत (Gold Price Fall) में हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत में ये गिरावट अभी लगातार जारी है और सोना 450 रुपए से अधिक नीचे गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत पर एक नजर
अगर आप देश के सर्राफा बाजारों में सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने के भाव की बात करें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 5 अक्टूबर 2020 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत ( Gold Rate) गिरकर 50230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 50074 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 37706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो चांदी की कीमत 60737 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट का औसत रेट अपलोड किया जाता है।

चांदी का भाव
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन चांदी गिरकर 60737 रुपए प्रति किलो के स्तर पहुंच गई। शुरुआत में चांदी की कीमत में 600 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के वायदा कीमत पर नजर डाले तो चांदी में 1.16 फीसदी या 709 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी गिरकर 60,436 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखी।

वैश्विक स्तर पर सोन-चांदी के दाम
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के दाम की बात करें तो सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.54 फीसदी गिर गया और सोने की कीमत गिरकर 1897.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं सोमवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.50 फीसदी या 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।












Click it and Unblock the Notifications