Gold-Silver Latest Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, फिर हुआ 50000 के पार, जानें चांदी का ताजा भाव
Gold-Silver Latest Rate: सोना की गिरावट पर लगा ब्रेक, फिर हुआ 50000 के पार, जानें चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 24 December 2020. सोने-चांदी( Gold-Silver) की कीमत में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर से सोने की चमक लौट आई है। सोने की कीमत(Gold Rate) में गुरुवार को एक बार फिर से तेजी आई है। 24 दिसंबर को सोना के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने के दाम एक बार फिर से 50000 रुपए के पार हो गए।

सोना हुआ सस्ता
24 दिसंबर को सोने की कीमत(Gold Price 24th December 2020) को फिर से बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोना एक बार फिर से 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। सोने का हाजिर भाव गुरुवार को 192 रुपए चढ़ गए। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव आज 50043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) 605 रुपए तेजी के साथ बढ़कर 66340 रुपए प्रति किलो पर खुला।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो 24 दिसंबर को सोने का भाव कुछ इस तरह से रहा। 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Pure Gold) वाले सोने की कीमत 50043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच कर ट्रेंड करने लगा। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49843 रुपए प्रति 10 ग्राम वाले सोने की कीमत 49651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45839 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37532 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी का भाव 66340 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित रेट देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के रेट का औसत रेट होता है। यहां प्रकाशित रेट से आपके शहर में सोने-चांदी के रेट में थोड़ा-बहुत का अंतर हो सकता है।

23 दिसंबर को सोने का दाम
23 दिसंबर 2020 को सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने का दाम गिर गया। 24 कैरेट(24 Carat Gold Rate) सोने की कीमत 49940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट का भाव 49740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45745 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 दिसंबर को शुद्ध चांदी की कीमत 1538 रुपए नीचे लुढ़ककर 65576 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को चांदी की कीमत 67114 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications