Gold Price Today: फिर से चमका सोना, कीमत 50000 रु के करीब पहुंचा, जानिए चांदी का हाल

Gold Price Today: फिर से चमका सोना, कीमत 50000 रु के करीब पहुंचा, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 17 December. दिसंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में सोने की कीमत में जहां गिरावॉ आई तो वहीं इस हफ्ते सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। ये हफ्ता सोने के लिए बेहतरीन रहा है। सोने के दाम में तेजी आ रही है। गुरुवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम में आज 42 रुपए की बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी के दाम 648 रुपए चढ़ गए। सोने की कीमत( Gold Rate) 50000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

गुरुवार को सोने-चांदी( Gold-Silver) के भाव में तेजी आई। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत( Gold Rate) 42 रुपए चढ़कर 49812 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और तेजी की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) में 648 रुपए की तेजी आई। चांदी की कीमत आज 66191 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 आज कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल

आज कैसा रहा सर्राफा बाजार का हाल

देशभर के सर्राफा बाजारों पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई रेॉ के मुताबिक 17 दिसंबर को 24 कैरेट शुद्धता ( 24 Carat Gold) की कीमत 49812 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49613 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

 चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

चांदी की कीमत में बड़ी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में आज बड़ी तेजी आई। चांदी का भाव तेजी से अपने उच्चतम स्तरकी ओर बढ़ रही है। चांदी की कीमत में आज 648 रुपए की तेजी आई और चांदी का दाम 66191 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। ये तेजी आगले कुछ दिनों तक बरकरार रह सकती है।

 सोने-चांदी का उच्चतम स्तर

सोने-चांदी का उच्चतम स्तर

आपको बता दें कि 7 अगस्त को सोना-चांदी का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोना जहां 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था तो वहीं चांदी के दाम 70 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गया था। उसके बाद से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। सोने की बिकवाली बढ़ गई।

 बुधवार को सोने-चांदी का दाम

बुधवार को सोने-चांदी का दाम

सोने की आज की कीमत( Gold Price Today) पर नजर डाले तो बुधवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। 16 दिसंबर को सर्राफा बाजारों में रौनक लौट आई है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 230 रुपए की तेजी आई और सोना 49526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगा। वहीं चांदी के दाम बढ़कर 64265 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+