Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 8000 रु सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी 60000 रु से नीचे लुढ़की

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 8000 रु सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी 60000 रु से नीचे लुढ़की

नई दिल्ली । Gold-Silver Rate on 26th November 2020. सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम गिर रहे हैं। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आ रही है। सोने की कीमत 26 नवंबर 2020 को गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट आने की उम्मीद है। सोने के भाव पर शेयर बाजार में आई तेजी का असर पड़ा है। निवेशकों ने सोने पर से होल्डिंग कम की है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

26 नवंबर 2020 को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। आज सर्राफा बाजारों में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव गिर गए हैं। आज देशभर के सर्राफा बाजारों में गोल्ड की कीमत में गिरावट आई और सोना गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के हाजिर भाव में 130 रुपए की गिरावट आई। वहीं चांदी का हाजिर भाव 301 रुपए नीचे लुढ़क कर 59890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने का आजा का भाव

सोने का आजा का भाव

सोने के आज की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई ताजा रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 48935 रुपए से गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36604 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की आज की कीमत

चांदी की आज की कीमत

अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत में 301 रुपए की गिरावट आई है। चांदी लंबे वक्त के बाद 60 हजार से नीचे पहुंच गया है। चांदी की कीमत आज 60191 रुपए से नीचे गिरकर 59890 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले तीन दिनों में चांदी की कीमत में 2 हजार से अधिक की गिरावट देखने को मिली है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

 8000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना

8000 रुपए तक सस्ता हुआ सोना

सोना 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया ता। अगर इस रेट से आज के सोने के दाम की तुलना करें तो सोने की कीमत में 8000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। नवंबर में गोल्ड 4 परसेंट से ज्यादा सस्ता हुआ है। वहीं पिछले एक हफ्ते में सोना 2.5 फीसदी गिर चुका है।

 क्यों सस्ता हो रहा है सोना

क्यों सस्ता हो रहा है सोना

दरअसल सोने की कीमत में गिरावट की एक बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन है। बाजार जानकारों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खबरों के कारण सोने की की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। वहीं निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 48569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1,830 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

 घट रही है सोने से होल्डिंग

घट रही है सोने से होल्डिंग

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खबरों के कारण सोने की की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। वहीं निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन फेडरल रिजर्व की पूर्व चेयरमैन जेनेट येलेन को अमेरिका का अगला ट्रेजरी सचिव बनने की तैयारी कर ली है, जिसके चलते बाजार पर असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+