Gold-Silver Rate: खुशखबरी, उच्चतम स्तर से फिसला सोना, वायदा कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

नई दिल्ली। Gold Rate on 14 August 2020 सोने की कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट आई है। हालांकि शाम होते-होते सोने की कीमत में मामूली सुधार हुआ। वहीं शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमत भी धड़ाम हो गया।

 भारतीय सर्राफा बाजार का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार में MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.65% की गिरावट आई और सोना 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 1 फीसदी की गिरावट आई और चांदी 1% नीचे गिरकर 70,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि सोना पिछले हफ्ते 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोना एक हफ्ते में 2000 रुपए तक नीचे लुढ़ गया है।

 सोने की वायदा कीमत में गिरावट

सोने की वायदा कीमत में गिरावट

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। शुक्रवार को वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर शुक्रवार को अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 343 रुपए की गिरावट आई और सोना 53,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

 चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगर चांदी की कीमत का हाल देखें तो सुबह 11:25 बजे सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,240 रुपए नीचे लुढ़कर गई। 1.74 फीसद फिसलकर चांदी की कीमत 69,837 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर गुरुवार को चांदी के वायदा भाव पर नजर डाले तो गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी का बंद भाव 71,077 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 72,314 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 73,598 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई थी।

Recommended Video

    Gold Jewelery पर अब मिलेगा 90 फीसदी लोन, जानिए क्या हैं शर्तें | Gold Loan | वनइंडिया हिंदी
     वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

    वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

    अगर वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत की बात करें तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 8.90 डॉलर गिर गया और चांदी गिरकर 1,961.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं अगर सोने के हाजिर भाव की बात करें तो शुक्रवार को 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 1,951.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 2.10 फीसदी गिरकर 27.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+