Gold-Silver Rate: फिर से सस्ता हुआ सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

Gold-Silver Rate: फिर से सस्ता हुआ सोना, जानिए कैसा है चांदी का हाल

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। शनिवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने का भाव 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना के कीमत 300 रुपए गिर गई और सोना 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में आज 300 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत जहां गिरी तो वहीं चांदी 150 रुपए तक महंगी हो गई है। सोना चढ़कर 64350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण सोने की वायदा भाव में 501 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 47381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। MCX पर जहां दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1.05 प्रतिशत घटकर 47381 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तचो वहीं वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत में 0.95 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को न्यूयार्क मार्केट सोने की कीमत 1780.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

 ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता सोना

ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता सोना

सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई और सोने का भाव अपने उच्चतम मूल्य से 8000 रुपए तक गिर गया। सोने की कीमत अगस्त 2020 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने की कीमत उसके बाद से गिरावट दर्ज की गई है। सोना फिर से सस्ता हो गया। सोना अपने उच्चतम स्तर से 8000 रुपए तक गिर गया है। चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपए से गिरकर 13315 रुपए तक सस्ता हो गया है।

 साल के अंत तक सोना पहुंचेगा 55000 के पार

साल के अंत तक सोना पहुंचेगा 55000 के पार

बाजार जानकारों की माने तो इस महीने अब तक सोना 499 रुपए तक महंगा हो चुका है। वहीं 1 अक्टूबर को सोने की कीमत 46467 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इसकी कीमत 1 अक्टूबर को 59408 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो बढ़त के साथ 61375 रुपए पर पहुंच गई है। यानी चांदी की कीमत में लगभग 2000 रुपए की तेजी आ चुकी है। बाजार जानकारों की माने तो साल के अंत तक सोना साल के अंत तक एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाएगा। सोने की कीमत 55000 रुपए से 60 हजार के आंकड़े को पार कर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+