Gold Price: सस्ता हुआ सोना, 5 दिन में 2500 तक गिरे दाम, जानें आज का ताजा भाव
Gold Price: सस्ता हुआ सोना, 5 दिन में 2500 तक गिरे दाम, जानें आज का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold Rate on 5th February 2021. सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) के कीमत में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है। बजट ( Budget 2021) में सोने-चांदी पर कसटम ड्यूटी कम किए जाने की घोषणा की गई, जिसके बाद सोने की कीमत( Gold Rate) में कमी आ रही है। सोना लगातार गिर रहा है। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में अब तक 2500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है।

सोने की कीमत में गिरावट
केंद्र सरकार ने बजट 2021 में सोने के आयात शुल्क में कटौती कर दी। सरकार ने सोने-चांदी ( Gold-Silver) पर कस्टम ड्यूटी में 5 फीसदी तक की कटौती की। बजट के ऐलान के बाद से जहां आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है तो वहीं सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बजट के ऐलान के बाद सोने की कीमत में 5 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। सोना 2500 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है।
Recommended Video

पिछले 5 दिनों से सोने की कीमत में गिरावट
सोने पर दवाब की स्थिति बनी हुई है। सोने के फयूचर रेट में इस हफ्ते 0.3 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। सोना गिरकर निचले सतर के करीब पहुंचता जा रहा है। सोना 47030 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। सोना अपने सात महीने से सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में 2500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। शुक्रवार को भी सर्राफा बाजारों में सोना( Gold) गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा है।

बजट के बाद से 2044 रुपए गिर चुका है सोना
जब से सरकार ने बजट में कस्टम डयूटी घटाने का ऐलान किया है सोने की चमक फीकी पड़ती जा रही है। बजट 1 फरवरी को घोषित किया गया था, जिसके बाद से सोने की कीमत में 2044 रुपए की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले पांच दिनों में सोना 2518 तक लुढक चुका है। 1 फऱवरी को सोने की कीमत( Gold Rate) जहां 48745 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो वहीं 29 जनवरी को सोने की कीमत 49393 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

एक नजर आज सोने के भाव पर
सोने की आज की कीमत( Gold Rate Today's) पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 47030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46842 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। आज सर्राफा बाजार में 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़कर 35273 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

उच्चतम स्तर से कितना सस्ता हो चुका है सोना
अगर सोने की आज की कीमत की तुलना उसके उच्चतम स्तर से करें तो 9170 रुपए तक सस्ता हो चुका है। आपको बता दें कि 7 अगस्त को सोना पने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत रिकॉर्ड तेजी के साथ 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इस रेट से तुलना करें तो आज सोने की कीमत में 9170 रुपए की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

4 फरवरी को सोने का रेट
4 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 47544 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47354 रुपए, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43550 रुपए और 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 35658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी
आपको बता दें कि बजट 2021 में सरकार ने सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी है। वित्त मंत्री न बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 से घटाकर 7.5 फीसदी करने का ऐलान किया। बजट के ऐलान के साथ ही सोने-चांदी की कीमत पहले से कम हो जाएगी। सोने का आयात आसान हो जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Silver Price Today: चांदी ने दिया झटका, अचानक ₹11,250 हुई महंगी, अब आपके शहर में ये है 100 ग्राम सिल्वर रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications